CES: शुरू हुआ 2024 का पहला मेगा टेक इवेंट, लगेंगी 4,000 प्रदर्शनी, दो लाख लोगों के पहुंचने की उम्मीद

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 09 Jan 2024 02:38 PM IST
सार

हर साल की तरह इस साल भी दुनियाभर की तमाम टेक कंपनियां पहुंचेगी। CES 2024 में करीब 1,30,000 लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। इसके अलावा इसमें 4,000 शोकेस होने वाले हैं। पिछले साल CES में 1,18,000 लोग पहुंचे थे।

विज्ञापन
When is CES 2024 Dates venue expected launches and more
ces 2024 - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    साल 2024 का पहला टेक इवेंट लास वेगास में शुरू हो गया है। कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक शो (CES 2024) का आयोजन आज यानी 9 जनवरी से शुरू हो रहा है और यह 12 जनवरी तक चलेगा।

    इस इवेंट में हर साल की तरह इस साल भी दुनियाभर की तमाम टेक कंपनियां पहुंचेगी। CES 2024 में करीब 1,30,000 लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। इसके अलावा इसमें 4,000 शोकेस होने वाले हैं। पिछले साल CES में 1,18,000 लोग पहुंचे थे।

    विज्ञापन

    कहां हो रहा है CES 2024?

    CES 2024 एडिशन का आयोजन नेवादा के लास वेगास में हो रहा है। इवेंट का आयोजन लाव वेगास कंवेन्शनल सेंटर में हो रहा है। इसमें दुनियाभर के टेक पत्रकार, ब्रांड्स और यूट्यूबर्स शामिल हो रहे हैं। इस इवेंट में 18 साल से कम उम्र के लोग शामिल नहीं हो सकते।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    CES 2024 में शामिल होंगे ये ब्रांड्स

    साल के पहले टेक इवेंट में सैमसंग, एलजी, रियलमी, इंटेल, गूगल, अमेजन, एचपी, आसुस, AMD और Nvidia जैसी कंपनियां शामिल हो रही हैं। इसके अलावा BMW जैसी ऑटोमोबाइल्स कंपनियां भी इसमें शामिल होंगी और अपने अपकमिंग प्रोडक्ट को शोकेस करेंगी।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें