Whatsapp Frauds: व्हाट्सएप पर एक क्लिक से महिला ने गंवाए 21 लाख रुपये, ये है बचने का तरीका

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Wed, 24 Aug 2022 07:12 PM IST
सार

महिला के अनुसार, उसने केवल व्हाट्सएप मैसेज में आए एक लिंक को क्लिक किया था, जिसके बाद उसके अकाउंट से 21 लाख रुपये गायब हो गए। महिला ने इस फ्रॉड के बाद इसकी जानकारी पुलिस को दी है।

विज्ञापन
Whatsapp Message Fraud Hacker Stole 21 Lakhs From Teacher Account Keep These Things in Mind news in Hindi
व्हाट्सएप स्कैम - फोटो : सोशल मीडिया

    विस्तार

    डिजिटल वर्ल्ड में अब ऑनलाइन फ्रॉड के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। आए दिन ऑनलाइन धोखाधड़ी और ब्लैकमेलिंग के केस सामने आ रहे हैं। लेकिन आप जानकर हैरान हो जाएंगे कि इंस्टैंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप पर भी हैकर्स फ्रॉड जैसी वारदात को अंजाम देने लगे हैं। हाल ही में ऐसा एक मामला सामने आया है, जिसमें व्हाट्सएप के जरिए एक महिला का पूरा अकाउंट खाली कर दिया गया है।

    दरअसल, आंध्रप्रदेश की एक महिला टीचर के साथ व्हाट्सएप पर धोखाधड़ी की गई है। महिला के अनुसार, उसने केवल व्हाट्सएप मैसेज में आए एक लिंक को क्लिक किया था, जिसके बाद उसके अकाउंट से 21 लाख रुपये गायब हो गए। महिला ने इस फ्रॉड के बाद इसकी जानकारी पुलिस को दी है। पुलिस के अनुसार, साइबर अपराधियों ने पहले लिंक के जरिए टीचर का फोन हैक किया है और उसके बाद उसके मोबाइल का इस्तेमाल करके बैंक अकाउंट्स से कई सारे ट्रांजेक्शन किए।

    विज्ञापन

    ये है बचने का तरीका

    लिंक के माध्यम से फोन हैक करना साइबर अपराधियों के लिए सबसे आसान काम है। इससे बचने के लिए आपको सतर्क रहने ही जरूरत है। खासकर किसी अनजान नंबर से आए मैसेज और लिंक को क्लिक करने से बचें। यदि आप व्हाट्सएप वेब का अधिक इस्तेमाल करते हैं तो काम के बाद उसे लॉग-आउट करना न भूलें। ऑफिस, साइबर कैफे या किसी अन्य जगह के कंप्यूटर पर व्हाट्सएप वेब लॉगिन करने से पहले अधिक सावधानी बरतें। अब व्हाट्सएप पर भी आपको फिंगरप्रिट और पासवर्ड का ऑप्शन मिलने लगा है, आप सिक्योरिटी के लिए इसका इस्तेमाल भी कर सकते हैं। इसके साथ ही आप व्हाट्सएप के लिंक्ड डिवाइस ऑप्शन को भी चेक करते रहें, अनजान डिवाइस दिखने पर उसे तुरंत वहां से लॉग-आउट करें।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें