पुराने आईफोन और एंड्रायड में अब काम नहीं करेगा व्हाट्सएप

एजेंसी/ न्यूयॉर्क 
Tue, 03 Jan 2017 05:17 AM IST
विज्ञापन
WhatsApp has stopped working in older iPhones and Android handsets

    लोकप्रिय मैसेजिंग एप व्हाट्सएप अब पुराने आईफोन व एंड्रायड हैंडसेट पर काम नहीं करेगा। व्हाट्सएप ने अपने इस प्लेटफार्म की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यह कदम उठाया है। कंपनी का कहना है कि उसके नए फीचर व सुरक्षा उपाय नए आपरेटिंग सिस्टम के एप पर ही निर्भर करते हैं।

    इंडीपेंडेट में रविवार को प्रकाशित एक समाचार के अनुसार एंड्रायड 2.1 या 2.2 वाले स्मार्टफोन तथा आईफोन 3जीएस या आईओएस 6 पर अब व्हाट्सएप काम नहीं करेगा। इसी तरह विंडोज फोन7 पर भी व्हाट्सएप काम नहीं करेगा। कंपनी का कहना है कि इन सब स्मार्टफोन का इस्तेमाल करने वाले अब व्हाट्सएप का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे।

    विज्ञापन

    यानी उन्हें व्हाट्सएप चलाने के लिए नया स्मार्टफोन ही लेना होगा। कंपनी ने ब्लैकबेरी ओएस, ब्लैकबेरी 10, नोकिया एस40 व नोकिया सिंबियन एस 60 को समर्थन 30 जून 2017 तक जारी रखने का फैसला किया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें