Yuvraj Mehta Accident: गहरे पानी में फंस जाए कार तो क्या करें, बाहर निकलने के इन तरीकों से बच सकती है आपकी जान

जागृति
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीजागृति
Sat, 24 Jan 2026 02:55 PM IST
सार

Noida Techie Yuvraj Mehta Death Case:

ऑटो कंपनियां आजकल कारों में एयर बैग और एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम जैसे सेफ्टी फीचर्स देती हैं, लेकिन इसके अलावा कुछ ऐसे उपाय भी हैं जो आपको जरूर पता होना चाहिए। इससे किसी भी आपातकालीन स्थित में मदद पहुंचने तक आप सूझबूझ से अपनी रक्षा कर सकते हैं। अगर कार पानी में गिर जाए या दरवाजा न खुले, तो घबराने के बजाय इन तरीकों को अपनाएं..

विज्ञापन
What do if your car gets stuck in deep water These escape methods could save your life
पानी में डूबने से बचाएंगे ये तरीके। - फोटो : amarujala.com

    विस्तार

    पिछले दिनों 27 साल के सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवराज मेहता की मौत ने सबको झकझोर कर रख दिया। युवराज की कार पानी से भरे गहरे बेसमेंट में गिर गई थी। वे गुड़गांव से अपने घर नोएडा लौट रहे थे, तभी सेक्टर-150 में एटीएस ली-ग्रैंडियोज मोड़ के पास अचानक युवराज की कार ने कंट्रोल खो दिया और निर्माणाधीन मॉल के करीब 40 फीट गहरे पानी भरे बेसमेंट में जा गिरी। तमाम कोशिशों के बावजूद युवराज को बचाया नहीं जा सका। वे अपने पिता की आंखों के सामने डूब गए। आपको बता दें कि ऐसी आपातकालीन स्थित में पैनिक होने के बजाय सूझबूझ से जान बच सकती है। जैसे कार का हेडरेस्ट निकालना, विंडशील्ड तोड़ना और सीट बेल्ट कटर के इस्तेमाल करने के तरीके से कुछ हद तक मौत से लड़ा जा सकता है। इस लेख में जानिए अगर आप भी ऐसे ही परिस्थिति में फंस जाते हैं तो क्या कर सकते हैं...

    डूबती कार से कैसे निकलें बाहर?

    • सबसे पहले घबराएं नहीं क्योंकि घबराहट में हम सूझबूझ से काम नहीं ले पाते। हालांकि युवराज ने भी सूझबूझ से काम लिया था और सनरूफ से निकलकर पिता को कॉल भी किया, लेकिन समय रहते मदद न मिलने और कार के पूरी तरह डूबने से उनकी जान चली गई।
    • ऑटो एक्सपर्ट्स का मानना है कि ऐसी स्थिति में चंद सेकंड्स का सही फैसला जिंदगी और मौत के बीच का अंतर पैदा करता है।
    कार का हेडरेस्ट निकालें।
    कार का हेडरेस्ट निकालें। - फोटो : freepik

    कार के अंदर सीट का हेडरेस्ट

    • कार के अंदर हर सीट पर हेडरेस्ट होता है। उसके पीछे एक पुश का बटन होता है। पुश बटन को दबाते ही हेडरेस्ट बाहर आ जाएगा।
    • जिन कारों में हेडरेस्ट नहीं होता, उनमें सीट पर नीचे की तरफ सीट झुकाने का एक बटन दिया होता है। सीट पीछे करेंगे तो ये आसानी से बाहर आ जाएगा।
    प्रतीकात्मक तस्वीर
    प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : freepik

    शीशे को तोड़ें

    • हेडरेस्ट निकल जाने के बाद नीचे लगी नुकीली धातु की रॉड्स से साइड की खिड़की के कोनों पर जोर से प्रहार करें। ये धातु का हिस्सा मददगार साबित हो सकता है।
    • याद रखें, सामने का शीशा (Windshield) बहुत मजबूत होता है, इसलिए हमेशा साइड विंडो को ही तोड़ें।
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें