Vodafone ने लॉन्च किया 300 रुपये से भी कम का प्लान, मिलेगी 70 दिनों की वैधता

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Wed, 05 Jun 2019 01:26 PM IST
विज्ञापन
Vodafone Launches Rs 299 Prepaid Recharge plan With Unlimited Calling, 3GB Data, 70-Day Validity
vodafone

    वोडाफोन इंडिया ने एक बार फिर से अपने ग्राहकों के लिए एक नया प्री-पेड प्लान बाजार में उतारा है। वोडाफोन के इस प्लान की कीमत 299 रुपये है और इस प्लान में ग्राहकों को लोकल-एसटीडी अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ 4जी डाटा भी मिलेगा। वोडाफोन के इस प्लान की वैधता 70 दिनों की है। वोडाफोन के इस 299 रुपये वाले पैक में ग्राहकों को कुल 3 जीबी डाटा और 1,000 एसएमएस मिलेंगे।

    ऐसे में लगता है कि कंपनी ने इस प्लान को उन ग्राहकों के लिए पेश किया है जिन्हें लंबी अवधि के लिए कॉलिंग की सुविधा चाहिए, हालांकि वोडाफोन के इस प्लान से डाटा की चाहत रखने वाले ग्राहक जरूर नाराज होंगे। वहीं आपको बता दें कि वोडाफोन का यह प्लान फिलहाल कुछ ही सर्किल में मौजूद है जिनमें मुंबई, गुजरात और पंजाब शामिल हैं।

    विज्ञापन

    गौरतलब है कि वोडाफोन ने हाल ही में 229 रुपये का एक प्लान पेश किया है जिसमें ग्राहकों को अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ रोज 2 जीबी डाटा मिल रहा है। वोडाफोन के इस प्लान की वैधता 28 दिनों की है। ऐसे में आपको कुल 56 जीबी डाटा मिलेगा। वोडाफोन के इस प्लान में ग्राहकों को लोकल, एसटीडी और रोमिंग के दौरान भी अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलेगी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    साथ ही इस प्लान में ग्राहकों को रोज 100 एसएमएस भी मिलेंगे। इसके अलावा वोडाफोन अपने इस प्लान में वोडाफोन प्ले ऐप की सुविधा दे रहा है जिसकी मदद से ग्राहक फ्री में लाइव टीवी, मूवीज देख सकेंगे। इससे पहले वोडाफोन ने अपने सभी सर्किल में 255 रुपये का प्लान पेश किया था लेकिन अब इस प्लान को हटा लिया गया है। खास बात यह है कि 229 रुपये वाले प्लान में 255 रुपये वाले प्लान जैसी ही सुविधाएं मिल रही हैं। ऐसे में साफ है कि कंपनी ने अपने ग्राहकों को तोहफा देते हुए अपना 255 रुपये वाला प्लान सस्ता कर दिया है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें