वोडाफोन अब 178 रुपये में दे रहा है अनलिमिटेड कॉलिंग और डाटा

वोडाफोन ने टाटा डोकोमो और आरकॉम के ग्राहकों को अपने नेटवर्क में शामिल करने के लिए जी-जान से जुट गया है। इसके लिए वोडाफोन अलग-अलग सर्किल के लिए मोबाइल नंबर पोर्टेबल ऑफर रिलीज कर रहा है।
कंपनी ने पहले पश्चिम बंगाल के लिए ऑफर जारी किया था और बिहार-झारखंड सर्किल के लिए कंपनी ने शानदार ऑफर की पेशकश की है। कंपनी यहां के उन नए यूजर्स के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग और डाटा प्लान रिलीज किया है जो दूसरे नेटवर्क से मोबाइल नंबर पोर्टेबलिटी के जरिए वोडाफोन नेटवर्क में आना चाहते हैं।
178 रुपये में मिलेगा अनलिमिटेड डाटा और सभी नेटवर्क पर कॉलिंग

नए ग्राहकों के लिए नए ऑफर के तहत 425 रुपये के रिचार्ज पर 84 दिनों तक रोज 1 जीबी डाटा, सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग, रोमिंग में भी आउटगोइंग फ्री होगी, हालांकि कंपनी ने सिर्फ 2 जी डाटा दे रही है। इसके अलावा 178 रुपये वाले प्लान में 28 दिनों तक सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ अनलिमिटेड 2जी डाटा मिलेगा।