Vi ने लॉन्च किया 151 रुपये का नया प्लान, फ्री में मिलेगा Disney+ Hotstar का सब्सक्रिप्शन

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 21 May 2022 12:54 PM IST
सार

Vi की वेबसाइट के मुताबिक 151 रुपये वाले नए एड ऑन प्लान के साथ 8 जीबी डाटा के साथ तीन महीने के लिए Disney+ Hotstar का मोबाइल सब्सक्रिप्शन होगा। यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि प्लान की वैधता 30 दिनों की है।

Vi Launched Rs 151 Prepaid Add on Pack With 3 Month Disney plsu Hotstar Mobile Subscription
Vi - फोटो : amarujala

    विस्तार

    वोडाफोन आइडिया (Vi) ने एक नया प्लान पेश किया है जो कि एक डाटा एड ऑन प्लान है। वोडाफोन आइडिया के इस प्लान के साथ 8 जीबी डाटा मिलेगा जिसकी वैधता 30 दिनों की होगी। इसके अलावा इस प्लान में तीन महीने के लिए Disney+ Hotstar मोबाइल का सब्सक्रिप्शन मिलेगा।

    Vi ने कुछ दिन पहले ही 82 रुपये का एक एड ऑन प्लान पेश किया है जिसके साथ 28 दिनों की वैधता के साथ SonyLiv का मोबाइल एक्सेस मिल रहा है। एयरटेल ने भी हाल ही में Disney+ Hotstar मोबाइल सब्सक्रिप्शन वाला प्लान पेश किया है।

    Vi की वेबसाइट के मुताबिक 151 रुपये वाले नए एड ऑन प्लान के साथ 8 जीबी डाटा के साथ तीन महीने के लिए Disney+ Hotstar का मोबाइल सब्सक्रिप्शन होगा। यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि प्लान की वैधता 30 दिनों की है। इस प्लान के बारे में सबसे पहले Telecom Talk ने जानकारी दी है।

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की शुरुआत से ही तमाम टेलीकॉम कंपनियां Disney+ Hotstar के एक्सेस के साथ प्लान पेश कर रही हैं। Airtel के पास भी 399 रुपये और 839 रुपये के दो प्लान हैं जिनमें तीन महीने के लिए Disney+ Hotstar का मोबाइल सब्सक्रिप्शन मिल रहा है।

    इन दोनों प्लान में सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग भी मिलती है। 399 रुपये वाले प्लान में 28 दिनों की वैधता के साथ हर रोज 2.5GB डाटा और 839 रुपये वाले प्लान में 84 दिनों की वैधता के साथ हर रोज 2GB डाटा मिलता है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें