टैरिफ महंगा करने के बाद वोडाफोन आइडिया का तोहफा, इन ग्राहकों को मुफ्त में मिल रहा डाटा

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 26 Nov 2021 02:31 PM IST
सार

vi के डाटा डिलाइट ऑफर का फायदा Vi हीरो अनलिमिटेड डेली डाटा पैक के साथ उठाया जा सकता है। हीरो अनलिमिटेड डेली डाटा पैक की शुरुआती कीमत 299 रुपये है। यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि यह ऑफर अपने आप एक्टिव नहीं होगा।

विज्ञापन
Vi Data Delight Offer Gives 2GB Additional Data on Vi Hero Unlimited Plans for free
Vi Data Delight Offer - फोटो : VI

    विस्तार

    Vodafone Idea ने हाल ही में अपने प्री-पेड टैरिफ प्लान की कीमतें बढ़ाई हैं। vi के प्री-पेड प्लान करीब 500 रुपये तक महंगे हुए हैं, हालांकि इसी बीच कंपनी ने ग्राहकों को एक तोहफा भी दिया है। vi के कुछ प्री-पेड ग्राहकों को मुफ्त में 2 जीबी तक डाटा मिल रहा है। इस ऑफर को Data Delight नाम दिया गया है।

    vi के डाटा डिलाइट ऑफर का फायदा Vi हीरो अनलिमिटेड डेली डाटा पैक के साथ उठाया जा सकता है। हीरो अनलिमिटेड डेली डाटा पैक की शुरुआती कीमत 299 रुपये है। यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि यह ऑफर अपने आप एक्टिव नहीं होगा। इस ऑफर को एक्टिव करना होगा। इसके लिए आप Vi मोबाइल एप की मदद ले सकते हैं। हीरो अनलिमिटेड डेली डाटा पैक के साथ ‘Binge all night' और विकेंड डाटा रोलओवर की भी सुविधा है।

    विज्ञापन

    वोडाफोन आइडिया के इन प्लान के साथ मिल रहा फ्री डाटा

    Vi डाटा डिलाइट ऑफर 299 रुपये, 359 रुपये, 399 रुपये, 409 रुपये, 475 रुपये, 479 रुपये, 501 रुपये, 539 रुपये, 599 रुपये, 701 रुपये, 719 रुपये, 839 रुपये, 901 रुपये, 1,499 रुपये, 2,899 रुपये, और 3,099 रुपये वाले प्लान के साथ मिल रहा है। इन सभी प्लान में ग्राहकों को हर महीने मुफ्त में 2 जीबी डाटा मिलेगा। इस ऑफर के बारे में 121249 डायल करके भी जानकारी ली जा सकती है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    इन प्लान के साथ पूरी रात अनलिमिटेड इंटरनेट इस्तेमाल करने की भी सुविधा मिल रही है। यदि इनमें से कोई भी प्लान आपके नंबर पर एक्टिव है तो आप रात के 12 बजे से लेकर सुबह 6 बजे तक अनलिमिटेड इंटरनेट सर्फिंग कर सकते हैं, अनलिमिटेड वीडियो देख सकते हैं। बता दें कि 299 रुपये वाले प्लान के साथ 28 दिनों की वैधता मिलती है। इसके अलावा रोज 1.5 जीबी डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और रोज 100 SMS भी मिलते हैं।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें