Apple CEO Tim Cook: एपल प्रमुख टिम कुक ने की भारत की तारीफ, कहा- 'भारत को लेकर बहुत ही ज्यादा आशावान हूं"

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Fri, 03 Feb 2023 10:31 AM IST
सार

एपल के सीईओ टिम कुक ने भारत के लिए एपल की योजनाओं के सवाल पर भी जानकारी दी। कुक ने कहा कि भारत का मार्केट एक प्रमुख फोकस और बेहद रोमांचक मार्केट है। अब हम जल्द ही यहां एपल रिटेल खोलने की तैयारी कर रहे हैं।

Very bullish on India said Apple CEO Tim Cook hugely exciting market for tech giant
एपल के सीईओ टिम कुक - फोटो : सोशल मीडिया

    विस्तार

    टेक दिग्गज एपल (Apple) के सीईओ टिम कुक ने कहा कि वह "भारत को लेकर बहुत ही ज्यादा आशावान हैं"। उन्होंने कहा कि भारत एक प्रमुख केन्द्रित और बेहद रोमांचक मार्केट है, जहां टेक कंपनियां अपनी महत्वपूर्ण ऊर्जा, निवेश, रिटेल और ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करा रही हैं। बता दें कि एपल ने हाल ही में भारत में अपना पहला फ्लैगशिप रिटेल स्टोर खोलने की घोषणा भी की है। साथ ही लेटेस्ट आईफोन की मैन्युफैक्चरिंग को लेकर भी अटकलें तेज हैं।

    बता दें कि एपल ने गुरुवार को दिसंबर तिमाही के लिए 117.2 बिलियन अमरीकी डालर का राजस्व दर्ज किया और ब्राजील और भारत में तिमाही रिकॉर्ड के साथ-साथ कनाडा, इंडोनेशिया, मैक्सिको, स्पेन, तुर्की और वियतनाम सहित कई बाजारों में "ऑल-टाइम रेवेन्यू" रिकॉर्ड बनाया है। जबकि दिसंबर 2021 में चुनौतीपूर्ण वातावरण के परिणामस्वरूप कंपनी का राजस्व 124 बिलियन अमेरिकी डॉलर से साल-दर-साल 5 प्रतिशत कम था।

    एपल के सीईओ टिम कुक ने भारत के लिए एपल की योजनाओं के सवाल पर भी जानकारी दी। टिम ने कहा कि भारत में कारोबार को देखते हुए हमने तिमाही राजस्व रिकॉर्ड स्थापित किया और साल-दर-साल बहुत मजबूत दोहरे अंकों में वृद्धि हुई है। और इसलिए हम इस बारे में बहुत अच्छा महसूस करते हैं कि हमने शानदार प्रदर्शन किया, और यह उन विपरीत परिस्थितियों के बावजूद है।"

    कुक ने कहा, "भारत का मार्केट एक प्रमुख फोकस और बेहद रोमांचक मार्केट है, हम 2020 में यहां ऑनलाइन स्टोर लेकर आए। अब हम जल्द ही यहां एपल रिटेल खोलने की तैयारी कर रहे हैं।"

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें