Twitter Down: अचानक डाउन हो गया ट्विटर, यूजर्स को हुई बड़ी परेशानी

Jeet Kumar
एएनआई, वाशिंगटनJeet Kumar
Wed, 10 Aug 2022 03:57 AM IST
सार

ट्विटर पर फोटो अपलोड नहीं हो रही थी। कई मिनटों के बाद भी ट्विटर नहीं खुल रहा था। ट्विटर ने लोगों की समस्याओं को समझते हुए कहा कि हम जल्द ही आपकी परेशानी ठीक करेंगे।

विज्ञापन
Twitter down suddenly, users faced big trouble
ट्विटर - फोटो : सोशल मीडिया

    विस्तार

    दुनिया भर में मशहूर माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर (Twitter) अचानक ही ठप (Twitter Down) ठप हो गया। इसकी जानकारी डाउन डिटेक्टर वेबसाइट ने एक रिपोर्ट में दी।

    एक वेबसाइट के मुताबिक ट्विटर पर फोटो अपलोड नहीं हो रही थी। कई मिनटों के बाद भी ट्विटर नहीं खुल रहा था। ट्विटर ने लोगों की समस्याओं को समझते हुए कहा कि हम जल्द ही आपकी परेशानी ठीक करेंगे।

    विज्ञापन

    समस्या के ठीक होने के तुरंत बाद, लगभग आधे घंटे बाद, कंपनी ने एक ट्वीट पोस्ट किया कि हमने समस्या को ठीक कर दिया है! हमने एक आंतरिक सिस्टम परिवर्तन किया है जो योजना के अनुसार नहीं हुआ और इसे वापस ले लिया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    इससे पहले भी 17 फरवरी को इसी तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ा था, जो एक घंटे से भी ज्यादा देर के बाद ठीक नहीं हुआ था। वहीं कंपनी ने इसे "तकनीकी बग" के रूप में वर्णित किया था। इस दौरान भी ट्वीटर पर लोगों के ट्वीट किए गए फोटो पोस्ट करने में परेशानी हो रही थी।

    ट्विटर का यह मामला एलन मस्क और उसके बीच चल रहे कानूनी लड़ाई के बीच आया है। 44 अरब डॉलर के अधिग्रहण सौदे से पीछे हटने का फैसला करने के बाद ट्विटर ने एलन मस्क के खिलाफ मुकदमा दायर किया है। वहीं मस्क की कानूनी टीम ने मुकदमे का विरोध किया है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें