पोर्नहब पर गणित पढ़ाते हैं ये मास्टर साहब, हर साल कमाते हैं दो करोड़ रुपये
आपको यह जानकर हैरानी होगी कि पॉर्नहब पर चांगशू के गणित के वीडियो के लाखों व्यूज हैं और इससे वे हर साल 2 करोड़ रुपये तक की कमाई करते हैं।

विस्तार
जब भी आप पॉर्नहब का नाम सुनते या पढ़ते हैं तो आपके दिमाग में पॉर्नोग्राफी ही आती है, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि पॉर्नहब पर भी कोई गणित के वीडियो देखता है। यही सच है कि पॉर्नहब को एक मास्टर साहब पॉर्नहब पर गणित की क्लास लेते हैं। ये मास्टर साहब ताइवान के हैं और इनका नाम चांगशू (Changshu) है। चांगशू पॉर्नहब पर मैथ की क्लास लेते हैं।
अब आप सोच रहे होंगे कि भला कोई पॉर्नहब पर गणित के वीडियो क्यों देखेगा तो आपको यह जानकर हैरानी होगी कि पॉर्नहब पर चांगशू के गणित के वीडियो के लाखों व्यूज हैं और इससे वे हर साल 2 करोड़ रुपये तक की कमाई करते हैं।
मास्टर साहब की आईडी पॉर्नहब पर changshumath666 के नाम से है और यह अकाउंट वेरिफाइड भी है। रिपोर्ट के मुताबिक चांगशू पॉर्नहब के अलावा कई अन्य पोर्न वेबसाइट पर भी मैथ के वीडियो अपलोड करते हैं। इस लिस्ट में एक्सीवीडियोज का भी नाम शामिल है, हालांकि एक्सवीडियोज पर मास्टर साहब के वीडियो के उतने व्यूज नहीं मिलते जितने पॉर्नहब पर मिलते हैं।
Changshu के चैनल पर 'प्ले हार्ड, स्टडी हार्ड' मैसेज लिखा है। मास्टर साहब को प्रत्येक वीडियो में ग्रे हूडी और ग्लास में देखा जा सकता है। मास्टर साहब गणित के सवाल ग्रीन बोर्ड पर हल करते हैं और उनके सूत्र भी अलग हैं। चांगशू के अधिकतर वीडियो कैलकुलश वाले हैं। चांगशू अक्सर उन सवालों के हल के वीडियो अपलोड करते हैं जो कठिन होते हैं।
चांगशू का कहना है कि वे नहीं चाहते हैं कि दुनिया उन्हें पॉर्नहब पर गणित पढ़ाने वाले शिक्षक के रूप में जानें, बल्कि लोग उन्हें कैलकुलश के एक शिक्षक के रूप में जानें। चांगशू को इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर भी देखा जा सकता है।
- Hoote App Launch: सुपरस्टार रजनीकांत ने लॉन्च किया सोशल मीडिया एप Hoote, जानें इसके बारे में
- iQoo 8 और iQoo 8 Legend जल्द भारत में होंगे लॉन्च, यहां जानें फीचर्स
- काम की बात: बिना क्वालिटी कम किए व्हाट्सएप पर कैसे भेजें एचडी फोटो? जान लीजिए आसान तरीका
- फेसबुक : दो लाख यूजर्स पर एक मॉडरेटर.. नहीं रोक पा रहा झूठ, कंपनी के अंदरूनी दस्तावेजों से खुलासा