Password: सबसे खराब पासवर्ड की लिस्ट हुई जारी, यह है भारत में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला पासवर्ड

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 15 Nov 2024 06:18 PM IST
सार

WeeK Password: लाखों लोग अभी भी “qwerty123” जैसे आसान वेरिएशन का इस्तेमाल कर रहे हैं, जो नीदरलैंड, फिनलैंड, कनाडा और लिथुआनिया जैसे देशों में सबसे आम पासवर्ड है। यह पासवर्ड भारत में भी सबसे अधिक इस्तेमाल किए जाने वाले टॉप 10 पासवर्ड्स में शामिल है।

विज्ञापन
This is the most commonly used password in India can be cracked in less than a second
password - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    NordPass ने हाल ही में अपने वार्षिक रिसर्च "टॉप 200 मोस्ट कॉमन पासवर्ड्स" का छठा संस्करण जारी किया, जिसमें 44 देशों में सबसे अधिक इस्तेमाल किए जाने वाले पासवर्ड की सूची दी गई है। इस रिपोर्ट के अनुसार दुनिया और भारत में सबसे अधिक इस्तेमाल होने वाला पासवर्ड “123456” है। रिसर्च में पाया गया कि विश्वभर में इस पासवर्ड का इस्तेमाल करने वाले 30,18,050 यूजर्स में से 76,981 भारतीय हैं। इसके अलावा दुनिया में दूसरा सबसे अधिक इस्तेमाल होने वाला पासवर्ड “123456789” है, जो भारत में चौथे स्थान पर है।

    यह रिसर्च NordStellar के साथ साझेदारी में किया गया और इसके निष्कर्षों के अनुसार,दुनिया के लगभग आधे सबसे सामान्य पासवर्ड आसान कीबोर्ड जैसे “qwerty”, “1q2w3e4er5t” और “123456789” से बने होते हैं। भारत में भी यही पैटर्न देखा गया है। एक पुराने NordPass अध्ययन के अनुसार एक इंटरनेट यूजर के व्यक्तिगत खातों के लिए औसतन 168 पासवर्ड और कार्य से संबंधित खातों के लिए 87 पासवर्ड होते हैं।

    विज्ञापन

    इतने सारे पासवर्ड को संभालना मुश्किल होता है, इसलिए अधिकतर लोग ऐसी आसान कूटफ्रास (catchphrases) का इस्तेमाल करते हैं जिन्हें याद रखना आसान हो, लेकिन वे आसानी से हैक भी हो सकते हैं। इन्हें हैक करने में एक सेकेंड से भी कम समय लगता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें