कमजोर पासवर्ड: एडमिन और आईटी की पोल खोल रहे ये डिफॉल्ट पासवर्ड, बच्चा भी तोड़ सकता है लॉक
आईटी डिपार्टमेंट डिफॉल्ट पासवर्ड का इस्तेमाल कर रहा है जिसकी जानकारी सभी लोगों को होती है और जिन्हें होती है वे पासवर्ड का अनुमान आसानी से लगा सकते हैं। इस रिपोर्ट को Outpost24 नाम की साइबर सिक्योरिटी कंपनी ने जारी किया है।

विस्तार
किसी भी संस्थान के आईटी डिपार्टमेंट को सिक्योरिटी के लिहाज से सबसे जिम्मेदार माना जाता है, लेकिन सिक्योरिटी रिसर्चर्स ने इनकी पोल खोल दी है। एक नई रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि सबसे कमजोर पासवर्ड का इस्तेमाल IT डिपार्टमेंट ही कर रहा है। शोधकर्ताओं ने 1.8 मिलियन एडमिनिस्ट्रेशन पासवर्ड को एनालाइज किया है जिसमें 40,000 से अधिक एंट्री एडमिन की थी।
इस रिपोर्ट में कहा गया है कि आईटी डिपार्टमेंट डिफॉल्ट पासवर्ड का इस्तेमाल कर रहा है जिसकी जानकारी सभी लोगों को होती है और जिन्हें होती है वे पासवर्ड का अनुमान आसानी से लगा सकते हैं। इस रिपोर्ट को Outpost24 नाम की साइबर सिक्योरिटी कंपनी ने जारी किया है।
रिपोर्ट में कहा गया है कि इन डाटा को सॉफ्टवेयर की मदद से चोरी किया गया है। इस सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल आमतौर पर एप को टारगेट करने और डाटा इकट्ठा करने के लिए होता है। तमाम एडमिन और आईटी डिपार्टमेंट admin, password, 12345 जैसे पासवर्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं जिन्हें कोई भी आसानी से तोड़ सकता है।
डिफॉल्ट रूप से इस्तेमाल हो रहे 20 कॉमन पासवर्ड
- admin
- 123456
- 12345678
- 1234
- Password
- 123
- 12345
- admin123
- 123456789
- adminisp
- demo
- root
- 123123
- admin@123
- 123456aA@
- 01031974
- Admin@123
- 111111
- admin1234
- admin1