TRAI की रिपोर्ट: टेलीकॉम सब्सक्राइबर्स की संख्या 117 करोड़ के पार, फोन पर बात करने में यूपी नंबर-1

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 25 Aug 2023 01:22 PM IST
सार

टेलीकॉम सब्सक्राइबर्स की संख्या 1,173.89 मिलियन हो गई है जो कि मई में 1,172.57 मिलियन थी। इस दौरान मासिक ग्रोथ 0.11 फीसदी रही है, हालांकि इस अवधि में BSNL, MTNL और Vodafone Idea (VIL) को नुकसान हुआ है।

विज्ञापन
Telecom Subscriber in India reached 1173mn BSNL lost 187mn at June End TRAI
Telecom Subscriber - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    सेक्टर नियामक ट्राई एक नई रिपोर्ट के मुताबिक रिलायंस जियो की अगुवाई में जून के अंत में देश में दूरसंचार ग्राहकों की संख्या मामूली रूप से बढ़कर 1,173.89 मिलियन यानी करीब 117.38 करोड़ हो गई। जून में जियो ने 22.7 लाख, जबकि एयरटेल ने 14 लाख नए ग्राहक जोड़े हैं।

    देश में अब टेलीकॉम सब्सक्राइबर्स की संख्या 1,173.89 मिलियन हो गई है जो कि मई में 1,172.57 मिलियन थी। इस दौरान मासिक ग्रोथ 0.11 फीसदी रही है, हालांकि इस अवधि में BSNL, MTNL और Vodafone Idea (VIL) को नुकसान हुआ है।

    विज्ञापन

    जून के अंत में BSNL ने 1.87 मिलियन, VIL ने 1.28 मिलियन और MTNL ने 1.5 मिलियन ग्राहक गंवाए हैं। जून महीने में सभी कंपनियों ने कुल 3,73,602 नए ग्राहक जोड़े हैं। जून में Jio ने 2,08,014, Airtel ने 1,34,021), V-Con मोबाइल इंड इंफ्रा ने 13,100, Tata Teleservices ने 12,617 और Quadrant ने 6,540 नए कनेक्शन जोड़े हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें