Tata Sky ने दिया बड़ा तोहफा, एक साथ कम किए छह सेवाओं की कीमतें

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 28 Jul 2020 08:19 PM IST
विज्ञापन
Tata Sky Slashes Prices of 6 Services by 50 percent Till August 2 details here
tata sky double dhamaka - फोटो : twitter

    भारत की सबसे बड़ी डायरेक्ट टू होम सर्विस प्रदाता कंपनी टाटा स्काई (Tata Sky) ने अपने ग्राहकों को बड़ा तोहफा दिया है। टाटा स्काई ने अपने छह सेवाओं की कीमतों में 50 फीसदी की कटौती कर दी है। कंपनी ने इसे डबल धमाका ऑफर नाम दिया है। Tata Sky ने कहा है कि यह ऑफर 26 जुलाई से दो अगस्त तक वैध रहेगा। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...

    कंपनी ने कहा है कि इस ऑफर के तहत Tata Sky Smart Games और Dance Studio की कीमतें 50 फीसदी कम की गई हैं। टाटा स्काई ने ट्वीट करके कहा है कि इस ऑफर के तहत ग्राहकों को डबल जीतोस (Zeetos) कमाने का मौका भी मिलेगा। बता दें कि Tata Sky Zeetos एक लॉयल्टी प्रोग्राम है।

    विज्ञापन

    टाटा स्काई का डबल धमाका ऑफर Tata Sky Smart Games, Fun Learn, Dance Studio, English, Vedic Maths और Fitness पर लागू होगा। इस ऑफर के तहत ये छह सेवाएं दो अगस्त तक 30 रुपये प्रति माह की दर से उपलब्ध हैं। इन सेवाओं के लिए कंपनी आमतौर पर 60 रुपये लेती है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    बता दें कि कुछ दिन पहले ही टाटा स्काई ने अपने ब्रॉडबैंड ग्राहकों को बड़ा तोहफा दिया है। टाटा स्काई ने अपने ब्रॉडबैंड ग्राहकों को फेयर यूजेज पॉलिसी (FUP) खत्म होने के बाद भी 3Mbps की स्पीड से इंटरनेट इस्तेमाल करने की सुविधा दी है।

    ऐसे में यह एक बड़ी राहत है, क्योंकि इतनी स्पीड पर आप मैसेज से लेकर कम रिजॉल्यूशन के वीडियो देखने तक का काम कर सकते हैं। यह सुविधा टाटा स्काई ब्रॉडबैंड के सभी अनलिमिटेड यूजर्स के लिए है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें