Tata Play ने लॉन्च किया बेहद ही सस्ता प्लान, 249 रुपये में 203 चैनल का तोहफा

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 08 Aug 2022 03:01 PM IST
सार

Tata Play ने इस प्लान का नाम हिंदी महाबचत पैक रखा है। इसके तहत ग्राहकों को स्टार प्लस, सेट, कलर्स, जी टीवी, स्टार गोल्ड, सोनी मैक्स, जी सिनेमा, कलर्स सिनेप्लेक्स, आज तक, एनडीटीवी और 203 अन्य चैनल केवल 249 रुपये में मिलेंगे।

विज्ञापन
Tata Play Launches Super Saver Packs with 203 other channels for Rs 249 to Help Users Save Money
Tata Play - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    टाटा प्ले (Tata Play) पूर्व में टाटा स्काई ने अपने ग्राहकों को 15 अगस्त के मौके पर खास तोहफा दिया है। Tata Play ने एक नया प्लान पेश किया है जिसमें 249 रुपये में ग्राहकों को स्टार, सोनी, कलर्स एवं जी के साथ-साथ 203 अन्य चैनल को देखने का मौका मिलेगा।

    Tata Play ने इस प्लान का नाम हिंदी महाबचत पैक रखा है। इसके तहत ग्राहकों को स्टार प्लस, सेट, कलर्स, जी टीवी, स्टार गोल्ड, सोनी मैक्स, जी सिनेमा, कलर्स सिनेप्लेक्स, आज तक, एनडीटीवी और 203 अन्य चैनल केवल 249 रुपये में मिलेंगे।

    विज्ञापन

    इस महाबचत करने वाले पैक्स के बारे में जागरुकता बढ़ाने के लिए टाटा प्ले ने एक विज्ञापन भी पेश किया है जिसमें हिंदी भाषी बाजारों में करीना कपूर और सैफ अली खान तथा दक्षिण भारत के बाजारों में माधवन और प्रियामणि दिखाई देंगे।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    यह नए पैक भारत में सभी मौजूदा व नए ग्राहकों को उपलब्ध है। ग्राहक अपने नजदीकी टाटा प्ले विक्रेता के पास जाकर या वेबसाइट www.Tataplay.com से नए महाबचत वाले पैक ले सकते हैं। मौजूदा सदस्यों को नए ‘महाबचत वाले पैक’ टाटा प्ले के मोबाईल एप में पैक का विकल्प मिलेगा।

    नए प्लान की लॉन्चिंग पर टाटा प्ले के एमडी एवं सीईओ, हरित नागपाल ने कहा, ‘‘मनोरंजन मनुष्य की एक मौलिक जरूरत है, हालांकि बढ़ती कीमतों के कारण लोग मूलभूत जरूरतों जैसे खाना एवं ईंधन और मन बहलाने के लिए होने वाले खर्च जैसे मनोरंजन के बीच विकल्प चुनने को मजबूर हुए हैं। देश में सबसे बड़े मनोरंजन कार्यक्रम के वितरक के रूप में हमारा दायित्व है कि हम मनोरंजन को किफायती बनाएं।’’

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें