SC: सुप्रीम कोर्ट ने डिजिटल अरेस्ट स्कैम पर लिया स्वतः संज्ञान; केंद्र, हरियाणा सरकार और CBI को नोटिस जारी

नीतीश कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीनीतीश कुमार
Fri, 17 Oct 2025 12:03 PM IST
सार

Digital Arrest Scam:

डिजिटल अरेस्ट स्कैम के बढ़ते मामलों पर सुप्रीम कोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। कोर्ट ने खुद संज्ञान लेते हुए केंद्र सरकार, सीबीआई और हरियाणा सरकार को नोटिस जारी किया है। यह मामला एक वरिष्ठ दंपति से ठगी की शिकायत के बाद उठाया गया है।

विज्ञापन
supreme court takes suo motu cognisance digital arrest scam notice to centre cbi haryana
सुप्रीम कोर्ट (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

    विस्तार

    देशभर में तेजी से बढ़ रहे डिजिटल अरेस्ट स्कैम के मामलों पर अब सुप्रीम कोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेते हुए सख्ती दिखाई है। कोर्ट ने इस मामले में केंद्र सरकार (MHA सेक्रेटरी), सीबीआई, हरियाणा सरकार और अंबाला के साइबर क्राइम विभाग को नोटिस जारी किया है।

    सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि न्यायाधीशों के फर्जी हस्ताक्षरों के साथ जारी किए गए फर्जी न्यायिक आदेश न्याय प्रणाली में जनता के विश्वास की नींव को हिला देते हैं। यह कार्य न केवल कानून के शासन पर हमला है बल्कि न्यायपालिका की गरिमा पर सीधा प्रहार भी है।

    विज्ञापन

    वरिष्ठ नागरिक दंपति की शिकायत से शुरू हुआ मामला

    यह कार्रवाई उस शिकायत के बाद हुई जिसमें एक वरिष्ठ नागरिक दंपति से पिछले महीने डिजिटल अरेस्ट स्कैम के जरिए उनकी जीवनभर की बचत ठगी गई थी। इस गंभीर घटना को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट ने खुद इस पर संज्ञान लिया।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    जांच की स्थिति रिपोर्ट मांगी

    सुप्रीम कोर्ट ने हरियाणा सरकार और अंबाला साइबर क्राइम के एसपी से अब तक हुई जांच की स्थिति रिपोर्ट दाखिल करने के निर्देश दिए हैं। कोर्ट ने कहा कि इस तरह के साइबर अपराधों पर सख्त कदम जरूरी हैं ताकि लोगों का भरोसा डिजिटल व्यवस्था पर बना रहे।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें