हर भारतीय को सस्ते और उन्हीं की भाषा में सूचना पहुंचाएगा गूगल: पिचाई  

अवधेश कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्लीअवधेश कुमार
Tue, 14 Jul 2020 04:30 AM IST
विज्ञापन
sundar pichai says Google will provide information in cheap and same language to every Indian
Sundar Pichai

    गूगल फॉर इंडिया के छठें संस्करण कार्यक्रम के तहत संचार मंत्री रविशंकर प्रसाद और मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक के साथ गूगल सीईओ सुंदर पिचाई ने डिजिटल इंडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर बात की। पिचाई ने कहा कि हर भारतीय तक उनकी ही भाषा में सस्ती सूचनाएं सुलभ करवाएंगे।

    भारत की जरूरत के मुताबिक नए उत्पाद और सेवाओं का निर्माण करेंगे और कारोबारियों को डिजिटल बदलाव के लिए सशक्त करना, स्वास्थ्य, शिक्षा व कृषि जैसे क्षेत्रों में सामाजिक भलाई के लिए कृत्रिम मेधा और प्रौद्योगिकी लाभ पहुंचाना भी हमारा मकसद है।

    विज्ञापन

    पिछले साल सितंबर से अब तक दो मिलियन युवाओं को रोजगार

    गूगल अधिकारियों ने बताया कि सितंबर 2019 से अब तक दो मिलियन युवाओं को रोजगार से जोड़ा गया है। नौकरी चाहने वाले और नियोक्ता की दूरियों को कम करने पर काम जारी है। हमारी कोशिश है कि कंपनी, बिजनेस में नकदी की बजाय गूगल पे के माध्यम से पूरा लेनदेन डिजिटल हो। डिजिटल लेनदेन को सुरक्षित करने के उपायों पर काम हो रहा है। प्रसार भारती के साथ मिलकर बिजनेस को डिजिटल ले जाने वाले सफल बिजनेस की कहानी लर्निंग सिरीज में शामिल की जाएगी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    22 हजार स्कूलों में ऑनलाइन लर्निंग पर काम

    पिचाई ने कहा कि कोविड-19 के चलते दुनिया समेत भारतीय शिक्षा में बदलाव आया है। घर बैठे छात्रों को ऑनलाइन क्लासरूम से जोड़ने के लिए शिक्षकों की ट्रेनिंग जरूरी है। इसी के तहत सीबीएसई, स्किल एजुकेशन और ट्रेनिंग में गूगल इंडिया पार्टनर बना है। देशभर के 22 हजार स्कूलों में ऑनलाइन लर्निंग पर काम हो रहा है। केवल्य एजुकेशन फाउंडेशन को एक मिलियन की रकम दी जाएगी। इसमें सात लाख शिक्षकों को वर्चुअल ट्रेनिंग होगी।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें