झटका: भारतीय ग्राहकों के पैसे लौटाने लगी एलन मस्क की कंपनी Starlink, जानें कारण

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 04 Jan 2022 02:45 PM IST
सार

सरकार की ओर से कहा गया है कि जब तक Starlink को भारत में इंटरनेट सर्विस के लिए लाइसेंस नहीं मिल जाता, तब तक वह ग्राहकों से पैसे नहीं ले सकती।

विज्ञापन
Starlink India to Refund Pre Orders for Satellite Internet Service in India
starlink, स्टारलिंक - फोटो : twitter

    विस्तार

    एलन मस्क की इंटरनेट सर्विस देने वाली कंपनी Starlink भारतीय ग्राहकों के पैसे लौटा रही है। प्री-ऑर्डर के दौरान ग्राहकों से Starlink ने कुछ पैसे लिए थे जिसे अब कंपनी ने लौटाना शुरू कर दिया है। स्टारलिंक को प्री-बुकिंग के पैसे लौटाने का आदेश दूरसंचार विभाग ने दिया है।

    सरकार की ओर से कहा गया है कि जब तक Starlink को भारत में इंटरनेट सर्विस के लिए लाइसेंस नहीं मिल जाता, तब तक वह ग्राहकों से पैसे नहीं ले सकती। गैजेट 360 की एक रिपोर्ट के मुताबिक स्टारलिंक ने उन ग्राहकों को रिफंड के संबंध में ई-मेल भेजना शुरू कर दिया है जिन्होंने स्टारलिंक के इंटरनेट के लिए प्री-बुकिंग की थी।

    विज्ञापन

    स्टारलिंक ने प्री-बुकिंग करने वाले ग्राहकों को भेजे ई-मेल में कहा है, 'सरकार की ओर से भारतीय बाजार में सेवा शुरू करने के लिए लाइसेंस कब मिलेगा, इसकी फिलहाल कोई तारीख तय नहीं है। लाइसेंस के अलावा भी कई तरह की दिक्कतें आ रही हैं जो कि लाइसेंस के मिलने के बाद दूर हो सकती हैं।'

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    इससे पहले दिसंबर में Starlink इंडिया के डायरेक्टर संजय भार्गव ने कहा था कि कंपनी 31 दिसंबर 2021 से पहले कमर्शियल लाइसेंस के लिए अप्लाई करेगी। उन्होंने कहा था कि 2022 के अंत तक भारत में 2,00,000 स्टारलिंक डिवाइस इंस्टॉल होंगी। स्टारलिंक को अभी तक 5,000 प्री-बुकिंग मिली थी। अब कंपनी ने प्री-बुकिंग बंद कर दी है।

    संजय भार्गव ने पिछले साल लिंकडिन पर स्टारलिंक के कनेक्शन की कीमत के बारे में भी एक पोस्ट शेयर किया था। संजय भार्गव के पोस्ट के मुताबिक Starlink के कनेक्शन के लिए ग्राहकों को 1,58,000 रुपये तक खर्च करने पड़ सकते थे, हालांकि यह कीमत सालाना और पहले साल के लिए थी। दूसरे साल में प्लान की कीमत 1,15,000 रुपये होने वाली थी।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें