5G in India: 5जी लॉन्च होते ही करनी पड़ेगी जेब ढीली, जान लें ये सच्चाई
5जी के लिए आपको 5जी सर्विस वाले फोन की आवश्यकता पड़ने वाली है। ऐसे में 5जी शुरू होते ही आपको फोन अपग्रेड करना पड़ सकता है। भारत में 100 करोड़ से भी ज्यादा मोबाइल सब्सक्राइबर्स हैं। इसमें केवल 2 फीसदी लोगों के पास ही 5जी सर्विस वाला फोन हैं।

विस्तार
5जी स्पेक्ट्रम की नीलामी खत्म होने के बाद से ही देश की दोनों बड़ी टेलीकॉम कंपनियां इसकी लॉन्चिंग की तैयारियों में लग गई हैं। कहा जा रहा है कि एयरटेल और जियो इसी महीने से 5जी सेवा शुरू कर सकती हैं। 5जी सेवा को लेकर और भी कई तरह की खबरें चल रही हैं। इन सब के बीच एक बात को पक्की है कि 5जी के लिए आपको 5जी सर्विस वाले फोन की आवश्यकता पड़ने वाली है। ऐसे में 5जी शुरू होते ही आपको फोन अपग्रेड करना पड़ सकता है।
भारत में करीब 98 फीसदी लोगों के पास ही 5जी फोन हैं। यानी यह लोग अभी भी 4जी सर्विस वाले फोन का इस्तेमाल कर रहे हैं। यह भी कहा जा रहा है कि इस सेवा के लिए नई 5जी सिम ही लेनी होगी। हालांकि अब तक टेलीकॉम कंपनियों में इस बारे में कोई बयान नहीं दिया है।
2 फीसदी के पास ही 5जी फोन
एक सर्वे के अनुसार भारत में 100 करोड़ से भी ज्यादा मोबाइल सब्सक्राइबर्स हैं। इसमें केवल 2 फीसदी लोगों के पास ही 5जी सर्विस वाला फोन हैं, यानी की 98 फीसदी लोगों अभी भी 4जी सर्विस वाले फोन का इस्तेमाल कर रहे हैं। ऐसे में यदि ये लोग 5जी सर्विस का लाभ लेना चाहेंगे तो इन्हें तुरन्त 5जी सर्विस वाला स्मार्टफोन लेना पड़ सकता है और मार्केट में 15 हजार से कम कीमत में अच्छे स्मार्टफोन कम ही उपलब्ध हैं।
5जी की राह मुश्किल
सरकारी आकड़ों के अनुसार देश में टेलीकॉम बेस स्टेशन तेजी से बढ़े हैं। 2014 में 2022 तक इनकी संख्या 400 फीसदी हो गई है। ऐसे में ये कहा जा सकता है कि 5जी के लिए जितना टेलीकॉम कंपनियां तैयार हैं उस हिसाब से आम जनता तैयार नही है, क्योंकि 15 हजार खर्च करके 5जी का आनंद लेने के लिए आन जनता को थोड़ी मशक्कत करनी पड़ सकती है। आपको बता दें कि दो साल पहले से ही मार्केट में 5जी फोन उपलब्ध थे, इसके बाद भी मात्र 2 फीसदी लोगों तक ही इसकी पहुंच है। इन हालातों में भारत के हर क्षेत्र तक 5जी की राह आसान नहीं होने वाली।