ब्लैक फ्राइडे सेल 2026: 65-इंच की टीवी पर 53,000 रुपये की छूट; सैमसंग, सोनी समेत कई ब्रांड्स के मॉडल शामिल
- ब्लैक फ्राइडे सेल में 65-इंच का स्मार्ट टीवी लगभग आधी कीमत पर मिल रहा है।
- सैमसंग, सोनी, टीसीएल, शाओमी और हाइसेंस के मॉडल 46 प्रतिशत तक डिस्काउंट पर लिस्ट हैं।
- बैंक कार्ड से भुगतान करने पर टीवी की फाइनल कीमत और भी कम हो सकती है।

विस्तार
Black Friday Sale 65-Inch TV Discount: घर में बड़ी स्क्रीन वाला स्मार्ट टीवी लगाने का प्लान है तो ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म्स पर चल रहे ब्लैक फ्राइडे सेल में हजारों रुपये की बचत की जा सकती है। इस सेल में सैमसंग, सोनी, टीसीएल, शाओमी और हाइसेंस जैसे ब्रांड के 65 इंच वाले स्मार्ट टीवी पर छूट दी जा रही है। कुछ मॉडल्स की कीमतों में 40 फीसदी से ज्यादा की कटौती हुई है। बैंक कार्ड ऑफर के साथ इनकी कीमत और कम हो सकती है। अगर आप बड़ी स्क्रीन पर फिल्में, वेब सीरीज या PS5 गेमिंग का मजा लेना चाहते हैं, तो इन पांच टीवी की डील पर नजर डाल सकते हैं।
Samsung से Sony तक, इन 5 टीवी पर मिल रहा डिस्काउंट
1. Samsung Crystal 4K Vision AI TV
सैमसंग का 65 इंच Crystal 4K Vision AI Smart TV फ्लिपकार्ट पर 61,990 रुपये में लिस्टेड है। इसकी कीमत 79,900 रुपये बताई गई है। इस तरह इसकी कीमत में 17,910 रुपये यानी करीब 22 फीसदी की कटौती हुई है।
बैंक ऑफर की बात करें तो फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक और एसबीआई क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने पर 9,750 रुपये तक की छूट मिल सकती है। वहीं, आईसीआईसीआई कार्ड पर 9,000 रुपये और चुनिंदा बैंक ऑफर के तहत 7,000 रुपये तक की छूट दी जा रही है। फ्लिपकार्ट पर बताए गए ऑफर के हिसाब से बैंक छूट के बाद इसकी कीमत 52,240 रुपये तक हो सकती है। पुराने टीवी को एक्सचेंज करने पर 9,200 रुपये तक की अतिरिक्त छूट का विकल्प भी है।
2. Hisense E6N 65 इंच Smart TV
हाइसेंस E6N का 65 इंच 4K स्मार्ट टीवी इस लिस्ट का एक और विकल्प है। इसकी कीमत 79,999 रुपये से घटकर 43,999 रुपये हो गई है। यानी ग्राहक इसे करीब 45 फीसदी की छूट पर खरीद सकते हैं।
बैंक ऑफर के तहत फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक और एसबीआई क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने पर 2,200 रुपये तक का कैशबैक मिल रहा है। वहीं, आईसीआईसीआई और इंडसइंड बैंक कार्ड पर 1,250 रुपये तक की छूट मिल सकती है। फ्लिपकार्ट पर बताए गए 2,200 रुपये के कैशबैक के बाद इसकी प्रभावी कीमत 41,799 रुपये रह जाती है।
3. TCL 65 इंच QLED Smart TV
टीसीएल का 65 इंच QLED स्मार्ट टीवी इस लिस्ट में सबसे ज्यादा 46 फीसदी छूट के साथ मिल रहा है। इसकी कीमत 1,14,990 रुपये से घटकर 61,990 रुपये हो गई है। यानी सीधे 53,000 रुपये की कटौती की गई है।
इसके अलावा फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक और एसबीआई क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने पर 19,250 रुपये तक की छूट मिल सकती है। आईसीआईसीआई कार्ड पर 19,000 रुपये और मल्टीबैंक ऑफर में 17,000 रुपये तक की छूट का विकल्प है। सबसे बड़े बताए गए बैंक ऑफर के बाद इसकी प्रभावी कीमत 42,740 रुपये तक हो सकती है।
4. Sony Bravia 2 II 65 इंच Smart TV
सोनी का 65 इंच Bravia 2 II 4K स्मार्ट टीवी भी ब्लैक फ्राइडे सेल में छूट के साथ उपलब्ध है। इसकी लिस्टेड एमआरपी 1,28,990 रुपये है, जबकि सेल में इसे 82,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस तरह टीवी पर 46,000 रुपये यानी करीब 36 फीसदी की सीधी छूट मिल रही है।
बैंक ऑफर में फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक और एसबीआई क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने पर 9,137 रुपये तक की छूट मिल सकती है। आईसीआईसीआई कार्ड पर 7,250 रुपये और मल्टीबैंक ऑफर में 5,250 रुपये तक की छूट का विकल्प है। सबसे बड़े बताए गए बैंक ऑफर के बाद इसकी प्रभावी कीमत 73,853 रुपये हो सकती है।
5. Xiaomi X Series 65 इंच Smart TV
कम कीमत में 65 इंच का 4K टीवी खरीदने वालों के लिए शाओमी X सीरीज का मॉडल भी एक विकल्प है। यह फ्लिपकार्ट पर 41,999 रुपये में मिल रहा है, जबकि इसकी लिस्टेड कीमत 74,999 रुपये है। इस हिसाब से टीवी पर 33,000 रुपये यानी करीब 44 फीसदी की छूट मिल रही है।
बैंक ऑफर के तहत फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक और एसबीआई क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने पर 4,000 रुपये तक की छूट मिल सकती है। आईसीआईसीआई कार्ड पर 3,500 रुपये और इंडसइंड बैंक कार्ड पर 3,250 रुपये तक की छूट दी जा रही है। सबसे बड़े बताए गए बैंक ऑफर के बाद इसकी कीमत 37,999 रुपये तक हो सकती है।
टीवी खरीदने से पहले इन बातों का रखें ध्यान
टीवी को सिर्फ डिस्काउंट देखकर खरीदने का फैसला न करें। केवल स्क्रीन टेक्नोलॉजी ही नहीं, बल्कि पिक्चर क्वालिटी, साउंड, ऑपरेटिंग सिस्टम, कनेक्टिविटी और वारंटी जैसी चीजें भी जांचें। खासकर अगर टीवी को PS5 से जोड़कर गेमिंग करनी है, तो HDMI पोर्ट, रिफ्रेश रेट और गेमिंग से जुड़े फीचर्स की जानकारी जरूर लें।