'मैं आपका BLO बोल रहा हूं...': एक कॉल से खाली हो सकता है बैंक अकाउंट, SIR के नाम पर चल रहा नया OTP स्कैम
एसआईआर (SIR) अभियान के बीच साइबर ठगों ने नया स्कैम शुरू कर दिया है। ठग खुद को बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) बताकर लोगों से OTP मांग रहे हैं और बैंक खातों से पैसे उड़ा रहे हैं। चुनाव आयोग ने साफ किया है कि ईसीआई या बीएलओ कभी भी वन टाइम पासवर्ड (OTP) नहीं मांगते। जानिए इस स्कैम से कैसे बचें।

विस्तार
अगर आपने हाल ही में एसआईआर (SIR) के तहत अपना वोटर वेरिफिकेशन फॉर्म भरा है या भरने की तैयारी कर रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। देशभर में चल रही इस प्रक्रिया का फायदा उठाकर साइबर अपराधियों ने लोगों को निशाना बनाना शुरू कर दिया है। अब ठग खुद को बीएलओ (Booth Level Officer) बताकर कॉल कर रहे हैं और एक वन टाइम पासवर्ड (OTP) के जरिए बैंक खाते तक खाली कर रहे हैं।
कई राज्यों के चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर (CEO) लोगों को इस नए ऑनलाइन फ्रॉड को लेकर लगातार सतर्क कर रहे हैं। खास बात यह है कि ठग सिर्फ नए आवेदकों को ही नहीं, बल्कि उन लोगों को भी निशाना बना रहे हैं, जिन्होंने पहले ही एसआईआर फॉर्म जमा कर दिया है।

स्कैम को कैसे अंजाम दे रहे अपराधी?
- इस धोखाधड़ी में सबसे पहले आपके पास एक कॉल आती है। कॉल करने वाला खुद को आपके क्षेत्र का बीएलओ बताता है और कहता है कि आपका एसआईआर फॉर्म अपडेट या सबमिट करते समय तकनीकी समस्या आ रही है।
- इसके बाद वह भरोसा दिलाते हुए कहता है कि प्रक्रिया पूरी करने के लिए आपके मोबाइल पर एक OTP आएगा, जिसे तुरंत बताना होगा। कई बार यह भी कहा जाता है कि OTP नहीं बताया तो आपका फॉर्म स्वीकार नहीं होगा या वोटर लिस्ट से नाम हट सकता है।
- जैसे ही कोई व्यक्ति OTP साझा करता है, साइबर अपराधी उसका इस्तेमाल कर बैंकिंग या अन्य डिजिटल सेवाओं तक पहुंच बना लेते हैं और खाते से पैसे निकाल सकते हैं।

सीईओ हरियाणा ने जारी की चेतावनी
हरियाणा के चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर ने अपने आधिकारिक फेसबुक पेज पर वीडियो जारी कर लोगों को इस तरह के साइबर फ्रॉड से सतर्क रहने की सलाह दी है। वीडियो में बताया गया है कि कई लोग इस तरह की ठगी का शिकार हो चुके हैं। इसी वजह से लोगों को जागरूक करने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है।
- बिना इंटरनेट चलने वाले Bitchat पर सरकार का हथौड़ा: एप को तुरंत हटाने का मिला नोटिस, जानिए क्यों बना खतरा
- TikTok पर ईयू का कड़ा एक्शन: बच्चों की प्राइवेसी से खिलवाड़ का आरोप, कमाई का 6% तक लग सकता है जुर्माना
- Selfie Password: पासवर्ड भूल गए? तो कोई बात नहीं, अब सेल्फी खींचकर खोलें आपना अकाउंट, Google ला रहा नया फीचर
- UMANG App: आपके PF खाते में ब्याज का पैसा आया या नहीं? मिनटों में ऐसे चेक करें अपना पासबुक और बैलेंस