YouTube से हटाया गया संसद टीवी का चैनल: गूगल ने कहा- कम्युनिटी गाइडलाइन का हुआ उल्लंघन, संसद टीवी का बयान- चैनल पर हुआ साइबर अटैक

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 15 Feb 2022 04:21 PM IST
सार

आधिकारिक बयान के मुताबिक हैकर ने 15 फरवरी की रात करीब एक बजे चैनल में सेंध लगाई, हालांकि सुबह करीब चार बजे संसद टीवी की टीम ने चैनल को हैकर से मुक्त करा लिया।

विज्ञापन
Sansad Television YouTube channel compromised by some scamsters on Feb 15
Sansad Television - फोटो : Sansad Television

    विस्तार

    Sansad टेलीविजन के यूट्यूब चैनल Sansad TV को यूट्यूब ने अपने प्लेटफॉर्म से हटा दिया है। संसद टीवी ने इस कार्रवाई पर पहले अपने एक बयान में कहा था कि चैनल 15 फरवरी की रात करीब एक बजे हैक हुआ, जिसे सुबह करीब चार बजे री-स्टोर कर लिया गया। संसद टीवी ने प्रेस रिलीज में कहा कि कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पांस टीम (सीईआरटी इन) और यूट्यूब इंडिया को इस संबंध में जानकारी दी गई है। रिलीज में दावा किया गया था कि हैकर ने ही चैनल को हैक करने के बाद चैनल का नाम बदलकर Ethereum रख दिया था जो कि एक क्रिप्टोकरेंसी है।

    अब खबर है किYouTube ने कम्युनिटी गाइडलाइन के उल्लंघन को लेकर संसद टीवी के चैनल को अस्थायी रूप से हटा दिया है। पहले यह चैनल पर YouTube पर दिख ही नहीं रहा था लेकिन अब 404 का एरर मिल रहा है। दरअसल चैनल पर एक ऐसा वीडियो अपलोड किया गया था जो YouTube के कम्युनिटी गाइडलाइन के खिलाफ था। इस वीडियो के बाद ही यूट्यूब ने चैनल को हटाया है। इस टीवी के सभी वीडियो भी हटा दिए गए हैं।

    विज्ञापन
    YouTube से हटाया गया संसद टीवी का चैनल: गूगल ने कहा- कम्युनिटी गाइडलाइन का हुआ उल्लंघन, संसद टीवी का बयान- चैनल पर हुआ साइबर अटैक

    कुछ दिन पहले ही गो फर्स्ट एयरलाइन का ट्विटर अकाउंट हैक हुआ था। गो फर्स्ट एयरलाइन का ट्विटर अकाउंट हैकर के कब्जे में 24 घंटे से भी अधिक समय तक रहा था, हालांकि अब अकाउंट को री-स्टोर कर लिया गया है। Go First airline के ट्विटर अकाउंट को हैक करने के बाद हैकर ने अकाउंट प्रोफाइल नेम Mlcheal Sayloor रख दिया था।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    बता दें कि कोरोना संक्रमण की शुरुआत के बाद से हैकिंग के मामले में काफी तेजी से इजाफा हुआ है। कुछ महीने पहले गूगल ने अपनी एक रिपोर्ट में दावा किया था कि भारत धीरे-धीरे रैनसमवेयर अटैक का गढ़ बनता जा रहा है। गूगल ने पिछले डेढ़ साल का डाटा शेयर किया था जिसमें 8 करोड़ से अधिक रैनसमवेयर अटैक के सैंपल का एनालिसिस किया गया था। इस डाटा के आधार पर रैनसमवेयर अटैक के मामले में 140 देशों की लिस्ट में भारत को 6वें स्थान पर है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें