फेसबुक पर HD में लीक हुई पूरी फिल्म संजू, दनादन हो रही शेयर

बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर की फिल्म संजू (Sanju) फेसबुक पर लीक हो गई है। पूरी फिल्म कोप्रिंस रिजवाननाम के एक यूजर ने शेयर किया है। शेयर होने के साथ ही वीडियो को अभी तक 7 हजार शेयर किया गया है और 90 हजार लोगों ने फिल्म देखी है।
बता दें कि किसी भी फिल्म को इस तरह शेयर करना कानूनन रूप से जूर्म है और इसके लिए सजा भी हो सकती है। फिल्म लीक को लेकर अभी तक किसी ने फेसबुक को शायद रिपोर्ट नहीं किया है क्योंकि रिपोर्ट होने के बाद इस वीडियो को ब्लॉक कर दिया गया होता।
बता देें कि 'संजू' फिल्म के साथ एक बार फिर से रणबीर कपूर ने बॉक्स ऑफिस पर जोरदार एंट्री ली है। पहले दिन ही इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ऐसा तहलका मचाया है जिससे बॉलीवुड में सनसनी फैल गई। इस फिल्म ने पहले दिन 32 करोड़ का कलेक्शन किया है। इस फिल्म के कलेक्शन को देखकर ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि फिल्म महज 3 दिनों में ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी।
फिल्म समीक्षक रमेश बाला के मुताबिक 'संजू' फिल्म इस साल की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म बन गई है। 'संजू' फिल्म का पहले दिन का कलेक्शन 32 करोड़ रहा। 'संजू' फिल्म ने रिलीज के पहले दिन ही सलमान खान की फिल्म 'रेस 3' के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। 32 करोड़ रुपए के कलेक्शन के साथ 'संजू' फिल्म साल 2018 की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म बन गई है। हालांकि फिल्म समीक्षक तरण आदर्श ने इस फिल्म का कलेक्शन 34.75 करोड़ बताया है।