Samsung के इन दो धांसू फोन पर मिल रही 4,000 रु. की छूट

amarujala.com- Written By: प्रदीप पाण्डेय
Tue, 19 Sep 2017 11:26 AM IST
Samsung Galaxy S8 and S8+ buy with 4000 cashback ahead of Navratri
samsung galaxy s8 plus

    नवरात्र शुरू होने से पहले सैमसंग ने अपने दो फ्लैगशिप स्मार्टफोन की कीमतों में भारी कटौती की है। कंपनी ने अपने सैमसंग गैलेक्सी एस8 और एस8 प्लस की कीमतों में 4,000 रुपये की कटौती की है। तो आइए जानते हैं कि कैसे मिलेगा 4,000 रुपये का कैशबैक?

    इस तरह मिलेगा 4,000 रुपये का कैशबैक

    Samsung Galaxy S8
    Samsung Galaxy S8

    दरअसल सैमसंग की आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक इन दोनों फोन पर 4,000 रुपये का कैशबैक मिल रहा है, हालांकि इसके लिए HDFC बैंक के क्रेडिट कार्ड से फोन खरीदना होगा। बता दें कि एस8 की कीमत 57,900 रुपये और एस8 प्लस की कीमत 64,900 रुपये है।

    सैमसंग गैलेक्सी एस8 की स्पेसिफिकेशन

    सैमसंग गैलेक्सी एस8
    सैमसंग गैलेक्सी एस8

    सैमसंग गैलेक्सी एस8 में 5.8 इंच की क्वॉडएचडी 1440x2960 पिक्सल रिजॉल्यूशन वाली सुपर एमोलेड डिस्प्ले, 12 मेगापिक्सल का 'डुअल पिक्सल' रियर कैमरा और सेल्फी कैमरा 8 मेगापिक्सल का है जिसका फ्रंट अपर्चर f/1.7 है। प्रोसेसर क्वॉलकॉम का लेटेस्ट वर्जन स्नैपड्रैगन 835, रैम 4 जीबी और 64 जीबी स्टोरेज है जिसे 256 जीबी तक स्टोरेज बढ़ा सकते हैं। फोन में वायरलेस चार्जिंग पैड है और फोन वाटर एंड डस्ट प्रुफ है। इसके अलावा फोन में फिंगरप्रिंट, आइरिस स्कैनर जैसे फीचर्स हैं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें