सैमसंग गैलेक्सी एस27: लॉन्च से पहले बिकने लगे कवर और टेंपर्ड ग्लास, नए लुक को लेकर मिला बड़ा हिंट, कब आएगा फोन
सैमसंग का अपकमिंग फ्लैगशिप गैलेक्सी S27 अल्ट्रा (Galaxy S27 Ultra) भले ही 2027 में लॉन्च होने वाला हो, लेकिन इसके कवर्स और एक्सेसरीज अभी से ही ऑनलाइन बिकने लगे हैं। मैग्नेटिक से लेकर सिलिकॉन केस तक, सब कुछ साइट पर मौजूद है। हालांकि, फोन का ऑफिशियल लुक और डिजाइन अभी सीक्रेट हैं।

विस्तार
सैमसंग (Samsung) ने अभी तक अपने अपकमिंग फ्लैगशिप स्मार्टफोन 'गैलेक्सी एस27 अल्ट्रा' (Galaxy S27 Ultra) की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन एक्सेसरी बनाने वाली कंपनियों ने अभी से अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। थर्ड-पार्टी मैन्युफैक्चरर्स की वेबसाइट्स के बाद अब सीधे अमेजन (Amazon) पर इस अपकमिंग फोन के कवर्स और केस लिस्ट होने लगे हैं। ध्यान देने वाली बात यह है कि यह स्मार्टफोन साल 2027 की शुरुआत में लॉन्च होने वाला है, लेकिन एक्सेसरीज अभी से मार्केट में दस्तक दे चुकी हैं।
अमेजन यूके पर लाइव हुई लिस्टिंग
- हमारी नजर अमेजन यूके (Amazon UK) पर मौजूद कई लिस्टिंग्स पर पड़ी, जिनमें गैलेक्सी एस27 अल्ट्रा के लिए मैग्नेटिक केस, सिलिकॉन कवर्स और वॉलेट-स्टाइल केस शामिल हैं। उदाहरण के तौर पर, एक शॉकप्रूफ मैग्नेटिक केस £8.98 (लगभग 950 रुपये) में लिस्ट किया गया है, जिसके पीछे एक मैग्नेटिक रिंग दी गई है। इसके अलावा, एक ब्लैक सिलिकॉन कवर £9.99 में और RFID-ब्लॉकिंग फीचर वाले वॉलेट कवर्स भी बिक्री के लिए उपलब्ध हैं।
- सबसे दिलचस्प बात यह है कि ये कोई डमी पेज नहीं हैं। वेबसाइट पर बाकायदा 'एड टू बास्केट' बटन, चुनिंदा प्रोडक्ट्स पर प्राइम डिलीवरी और अक्टूबर से नवंबर के बीच की डिलीवरी डेट्स भी दिख रही हैं।
क्या ये कवर्स आपके असली फोन पर फिट होंगे?
- कवर्स का इतनी जल्दी आ जाना फैंस के लिए एक्साइटिंग हो सकता है, लेकिन क्या ये वाकई एस27 अल्ट्रा पर फिट बैठेंगे? इसका जवाब फिलहाल किसी के पास नहीं है। सैमसंग ने अभी तक फोन को दुनिया के सामने पेश नहीं किया है और इसके सारे फीचर्स और डाइमेंशन्स सीक्रेट रखे गए हैं।
- हो सकता है कि केस बनाने वाली कंपनियों के पास फोन के शुरुआती रेंडर्स या डमी साइज मौजूद हों, लेकिन हम इस बात की पुष्टि नहीं कर सकते कि ये एक्सेसरीज फोन के फाइनल डिजाइन पर आधारित हैं। अमेजन पर मौजूद कुछ केस की तस्वीरों में कैमरा मॉड्यूल अलग-अलग नजर आ रहे हैं, जो इस बात का इशारा है कि मैन्युफैक्चरर्स अभी भी सटीक डिजाइन के बजाय अनुमान के आधार पर कवर्स बना रहे हैं।
टेम्पर्ड ग्लास भी हुए लीक
सिर्फ कवर्स ही नहीं, कई ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर गैलेक्सी S27, S27+ और S27 अल्ट्रा के क्लियर और प्राइवेसी टेम्पर्ड ग्लास भी लिस्ट हो चुके हैं। हालांकि, अफवाहों में रहने वाले एक और मॉडल 'गैलेक्सी एस27 प्रो' के लिए अभी तक कोई एक्सेसरी लिस्ट नहीं हुई है।
कब लॉन्च होगा Galaxy S27 सीरीज?
- ऐसी अटकलें हैं कि सैमसंग अपनी S27 सीरीज को नए साल के पहले महीने, यानी जनवरी 2027 में लॉन्च कर सकता है। हालांकि, अमेजन पर एक्सेसरीज का इतनी जल्दी दिखना किसी अर्ली रिलीज का पक्का सबूत नहीं है। थर्ड-पार्टी कंपनियां अक्सर फोन लॉन्च होने से महीनों पहले अपने प्रोडक्ट तैयार कर लेती हैं। पिछले साल गैलेक्सी S26 सीरीज के समय भी यही हुआ था, जबकि सैमसंग ने उन फोन्स को 25 फरवरी, 2026 को लॉन्च किया था।
- फिलहाल, ये लिस्टिंग्स इस बात का सबूत हैं कि बाजार सैमसंग के अगले बड़े धमाके के लिए तैयार है। लेकिन हमारी सलाह यही होगी कि जब तक फोन का फाइनल डिजाइन और लॉन्च डेट सामने न आ जाए, तब तक इसके लिए कोई भी केस खरीदने से बचें।
- एलन मस्क के ग्रोक ने बनाई एआई फिल्म: विजुअल्स ने चौंकाया, लेकिन डायलॉग रहे बेजान, 7 मिनट में ही ऊब गए दर्शक
- एड दिखाने के लिए गूगल जीमेल और फोटोज की कर सकता है जासूसी: नहीं चाहते दखलअंदाजी, तो आज ही बदल लें ये सेटिंग्स
- खराब आईफोन डुओ को बदलकर नया फोन देगी एपल: स्क्रीन में आ रही शिकायतों के बाद लिया फैसला, जानें कैसे बदलें?
- एपल आईपैड मिनी 2026: ओएलईडी डिस्प्ले और ए20 प्रो चिप के साथ लॉन्च हुआ नया आईपैड, जानें कीमत-फीचर्स की डिटेल