Samsung Galaxy फोल्डेबल फोन एक दिन के इस्तेमाल में ही हुआ क्रेक, यूजर्स हुए निराश

Bani Kalra
नई दिल्ली, अमर उजालाBani Kalra
Thu, 18 Apr 2019 01:11 PM IST
विज्ञापन
Samsung galaxy fold screens are reportedly breaking already for some early users
SAMSUNG GALAXY FOLDS

    हाल ही में पूरी दुनिया में फोल्डेबल फोन्स की खूब चर्जा हुई, वावे और सैमसंग ने अपने फोल्डेबल फोन्स को पेश किया, तो माना जाने लगा कि अब जमाना फोल्डेबल फोन्स का है। सैमसंग के फोल्डेबल फोन की भी मार्किट में खूब चर्चा हुई। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि यह फोन पूरी तरह से फेल हो गया है। इस फोन की कीमत 1 लाख 37 हजार रुपये है।

    बुधवार को कुछ यूजर्स ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए शिकायत की और बताया कि इसके डिस्प्ले में दिक्कते आ रही हैं। सैमसंग ने इस फोन को कुछ पत्रकारों को रिव्यू के लिए दिया था और एक दिन के इस्तेमाल करने पर ही इसमें दिक्कते पेश होने लगी और फोन बीच से टूटने लगा। अमेरिका में यह फोन 26 अप्रैल को सेल के लिए उपलब्ध होगा।

    विज्ञापन

    सैमसंग के मुताबिक यह फोन एक स्पेशल प्रोटेक्टिव लेयर से बनाया गया है, ताकि इंफिनिटी फ्लेक्स डिस्प्ले को सेफ किया जा सके। यह कोई स्क्रीन प्रोटेक्टर नहीं है इसलिए इसे निकालने की कोशिश न की जाए। इस फोन के बाहर 4.6 इंच की डिस्प्ले लगी है, जबकि दूसरी स्क्रीन 7.3 इंच का है जो अंदर की तरफ खुलती है। जानकारी के लिए बता दें कि मोटोरोला भी अपना फोल्डेबल जल्द ही मार्किट में लॉन्च करने वाली है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें