ChatGPT: सैम ऑल्टमैन ने किया बड़ा एलान, फ्री कर दिया AI इमेज बनाने वाला टूल

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 01 Apr 2025 12:04 PM IST
सार

अब ChatGPT की इमेज जनरेशन सुविधा सभी फ्री उपयोगकर्ताओं के लिए उपलब्ध है!" उन्होंने यह भी कहा, "हम किसी को यह नहीं कहेंगे कि वे हमारी ओपन मॉडल का उपयोग नहीं कर सकते, भले ही उनके प्लेटफॉर्म पर 700 मिलियन से अधिक मासिक सक्रिय उपयोगकर्ता हों। हम चाहते हैं कि हर कोई इसे उपयोग करे!"

विज्ञापन
Sam Altman made a big announcement made the chatgpt image generation tool free
ChatGPT Image Gen - फोटो : https://x.com/soho_ca

    विस्तार

    OpenAI

    ने अपनी AI-इमेज जनरेशन टूल को एक बड़े अपडेट के साथ सभी फ्री-टियर ChatGPT उपयोगकर्ताओं के लिए उपलब्ध करा दिया है। अब कोई भी उपयोगकर्ता बिना किसी शुल्क के सिर्फ टेक्स्ट प्रॉम्प्ट देकर शानदार AI-जनरेटेड इमेज बना सकता है। बता दें कि पहले यह फीचर केवल पेड यूजर्स के लिए ही उपलब्ध था।

    इसकी जानकारी OpenAI के CEO सैम ऑल्टमैन ने मंगलवार को X (ट्विटर) पर दी। उन्होंने लिखा, "अब ChatGPT की इमेज जनरेशन सुविधा सभी फ्री उपयोगकर्ताओं के लिए उपलब्ध है!" उन्होंने यह भी कहा, "हम किसी को यह नहीं कहेंगे कि वे हमारी ओपन मॉडल का उपयोग नहीं कर सकते, भले ही उनके प्लेटफॉर्म पर 700 मिलियन से अधिक मासिक सक्रिय उपयोगकर्ता हों। हम चाहते हैं कि हर कोई इसे उपयोग करे!"

    विज्ञापन

    OpenAI ने अपने GPT-4o मॉडल में एडवांस्ड इमेज जनरेशन फीचर्स को जोड़ा है, जिससे उपयोगकर्ता सीधे चैट इंटरफेस में इमेज बना सकते हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    • इमेज बनाने के लिए ChatGPT वेबसाइट या एप ओपन करें और अपने अकाउंट में लॉग इन करें।
    • नई चैट शुरू करें।
    • टेक्स्ट बॉक्स में इमेज का विवरण दें और भेजें। (याद रहे कि जितना डिटेल्ड विवरण होगा, इमेज उतनी ही बेहतर बनेगी)
    • इमेज तैयार होने के बाद इसे डाउनलोड करें।
    • गर इमेज आपकी उम्मीदों पर खरी नहीं उतरती, तो आप प्रॉम्प्ट को एडिट करके बदलाव भी कर सकते हैं।
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें