RIL Results : 44 करोड़ ग्राहकों के साथ जियो बनी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी, 30 लाख घरों तक पहुंचा जियो फाइबर

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 24 Jul 2021 12:23 PM IST
सार

एक ओर जहां जियो ने करोड़ों ग्राहक जोड़े हैं, वहीं दूसरी ओर जियो फाइबर को भी बढ़िया फायदा मिला है। कंपनी के दावे के मुताबिक अभी तक 30 लाख घरों में जियो फाइबर की पहुंच हो गई है।

विज्ञापन
RIL Q1 RESULTS Jio subscriber base rise to 440.6 million
JIO - फोटो : amar ujala

    विस्तार

    रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के जून के तिमाही नतीजे घोषित हो गए है। इस तिमाही में रिलायंस जियो ने सबसे तेजी से ग्राहक जोड़े हैं। कंपनी के दावे के मुताबिक पिछले 12 महीनों में 4 करोड़ 23 लाख नए ग्राहक जुड़े हैं जिसके बाद अब कुल ग्राहकों की संख्या 44 करोड़ 6 लाख हो गई है। इन आंकड़ों के साथ जियो देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी बन गई है। केवल इस तिमाही में जियो ने 1.43 करोड़ नए ग्राहक जोड़े हैं।

    इन आंकड़ों को देखा जाए तो जियो पर लॉकडाउन या महामारी का असर नहीं पड़ा है। कंपनी के मुनाफे में सबसे बड़ा योगदान उसकी डिजिटल सर्विस का रहाहै। एक ओर जहां जियो ने करोड़ों ग्राहक जोड़े हैं, वहीं दूसरी ओर जियो फाइबर को भी बढ़िया फायदा मिला है। कंपनी के दावे के मुताबिक अभी तक 30 लाख घरों में जियो फाइबर की पहुंच हो गई है।

    विज्ञापन

    डाटा खर्च में भी इजाफा

    जून तिमाही के दौरान जियो के ग्राहकों ने कुल 20 एक्साबाइट्स यानी करीब 20 बिलियन जीबी डाटा खर्च किया। वार्षिक आधार पर इसमें 38.5 फीसदी का इजाफा हुआ है। तिमाही के दौरान जियो के ग्राहकों ने 1.06 ट्रिलियन मिनिट्स का कॉल किया है और इसमें सालाना आधार पर 19.5 फीसदी की ग्रोथ हुई है। कंपनी का प्रति यूजर एवरेज रेवेन्यू 138 रुपये महीना रहा है। वहीं प्रति यूजर औसत डाटा खपत बढ़कर 15.6GB हो गई है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    जियो नेक्स्ट की लॉन्चिंग

    बता दें कि जून तिमाही के दौरान ही जियो के नए फोन जियो फोन नेक्स्ट का एलान हुआ है। जियो के इस पहले स्मार्टफोन को गूगल की साझेदारी में तैयार किया गया है। Jio Phone Next को मुकेश अंबानी ने दुनिया का सबसे बेस्ट और सस्ता स्मार्टफोन बताया है। Jio Phone Next फोन की बिक्री 10 सितंबर 2021 से गणेश चतुर्थी के खास मौके पर होने वाली है, हालांकि कीमत के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें