खुशखबरी: किराये पर ले सकते हैं आईफोन X और सैमसंग गैलेक्सी नोट 9 जैसे फोन

अगर आप भी कम होने के कारण आईफोन X और सैमसंग गैलेक्सी नोट 9 जैसे स्मार्टफोन नहीं खरीद पा रहे हैं तो आपके लिए बड़ी खुशखबरी है। अब आप आईफोन X, आईफोन 8 और सैमसंग गैलेक्सी नोट 9 जैसे स्मार्टफोन को किराये पर ले सकते हैं। रेंटोमोजो (RentoMoj) नाम की वेबसाइट अभी तक फर्निचर, गाड़ियां और इलेक्ट्रॉनिक जैसे प्रोडक्ट को किराये पर देती थी लेकिन अब कंपनी ने महंगे स्मार्टफोन को भी किराये पर देने का फैसला लिया है।
रेंटोमोजो नाम की वेबसाइट से आप iPhone X, आईफोन 8, गूगल पिक्सल 2, सैमसंग गैलेक्सी नोट 8 और गैलेक्सी नोट 9 जैसे स्मार्टफोन पर किराये पर ले सकते हैं। इसके लिए आपको 3 विकल्प मिलेंगे। एक प्लान 6 महीने का, दूसरा 1 साल का और तीसरा 2 साल का है। इन फोन को किराये पर लेने के लिए आपको हर महीने 2,099 रुपये देने होंगे। मासिक किश्त फोन की कीमत के हिसाब से कम या ज्यादा भी हो सकती है। साथ ही कंपनी यह भी विकल्प दे रही है कि 2 साल इस्तेमाल करने के बाद आप कुछ शर्तों के साथ फोन को अपने पास रख भी सकते हैं।

साइट पर लिस्टिंग के मुताबिक 4,299 रुपये के किराये के साथ आप iPhone X ले सकते हैं। यह प्लान 24 महीने के लिए है यानि 2 साल तक आपको हर महीने 4,299 रुपये देने होंगे। वहीं अगर आप दो साल फोन को अपने पास ही रखना चाहते हैं तो आपको अलग से 15,556 रुपये देने होंगे। इसके अलावा कंपनी आपसे सिक्योरिटी के तौर पर 9,998 रुपये लेगी जिसे वह बाद में वापस कर देगी।
वहीं यदि आप गूगल पिक्सल 2 सबसे कम मासिक किराये 2,099 पर लिया जा सकता है। 24 महीने तक आपको हर महीने 2,099 रुपये देना होगा, वहीं अगर आप 6 महीने के लिए किराये पर लेते हैं तो आपको हर महीने 5,398 रुपये देने होंगे। वहीं पिक्सल के लिए भी आप से सिक्योरिटी के तौर पर 5,398 रुपये लिए जाएंगे जिन्हें बाद में वापस कर दिया जाएगा। इसी किराये पर सैमसंग गैलेक्सी नोट 9 और नोट 8 लिया जा सकता है।