रिलायंस ने इस बार जियो फोन वालों के लिए खोला पिटारा, मिलेगा दोगुना फायदा

टेक डेस्क, अमर उजाला
Wed, 17 Jan 2018 05:14 PM IST
विज्ञापन
Reliance Now Offers 1GB data per day with Rs 153 Plan for Jio Phone users
Jio Phone

    रिलायंस जियो अभी तक अपने सिम यूजर्स को शानदार ऑफर देता रहा है, लेकिन कंपनी ने इस बार चुपके से जियो फोन यूजर्स के लिए शानदार ऑफर पेश किया है। जियो अपने फीचर फोन यूजर्स को अब पहले से दोगुना डाटा दे रही है। बता दें कि जियो ने हाल ही में अपने कई सारे प्लान को अपडेट किए हैं और इन प्लान में पहले से ज्यादा डाटा मिल रहा है। तो आइए जानते हैं जियो के इस नए प्लान के बारे में

    जियो फोन के साथ मिल रहा है अब दोगुना डाटा

    jio phone plan
    jio phone plan

    दरअसल रिलायंस जियो ने जियो फोन की लॉन्चिंग के दौरान फोन के साथ 153 रुपये का प्लान भी पेश किया था जिसमें ग्राहकों को धना धना धन प्लान वाले फायदे मिलते थे। 153 रुपये वाले प्लान में अभी तक प्रतिदिन 500 एमबी डाटा के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और मैसेज मिलते थे। इस प्लान की वैधता 28 दिनों की थी, वहीं अब कंपनी ने इस प्लान को अपडेट किया है। अब इस प्लान में रोज 28 दिनों तक रोज 1 जीबी डाटा, जियो ऐप के सब्सक्रिप्शन और अनलिमिटेड कॉलिंग मिलेगी। यानी पहले इस प्लान में 14 जीबी डाटा मिलता था और अब 28 जीबी मिलेगा।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें