Jio New Year Offer: मुफ्त में मिल रही एक महीने की वैधता, अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ डाटा भी

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 27 Dec 2021 09:54 AM IST
सार

रिलायंस जियो ने 1 दिसंबर को ही अपने सभी प्री-पेड प्लान अपडेट किए थे जिसके बाद 365 दिनों की वैधता वाला प्लान 2,545 रुपये में पेश किया गया। इस प्लान के साथ ग्राहकों को 336 दिनों की वैधता मिल रही थी

विज्ञापन
reliance jio happy new year 2022 offer users get one month free validity see jio recharge plan details
JIO - फोटो : amar ujala

    विस्तार

    रिलायंस जियो हर साल के अंत में एक हैप्पी न्यू ईयर ऑफर देता है। प्रत्येक साल की तरह Jio के ग्राहकों को इस साल भी हैप्पी न्यू ईयर ऑफर का इंतजार था और जियो ने इस इंतजार को खत्म भी कर दिया है। जियो ने अपने ग्राहकों को मुफ्त में एक महीने की वैधता दे दी है। Jio का 2,545 रुपये वाला प्री-पेड प्लान अब नए अवतार में आया है। आइए जानते हैं इसके साथ मिलने वाले हैप्पी न्यू ऑफर के बारे में...

    जियो का हैप्पी न्यू ईयर 2022

    रिलायंस जियो ने 1 दिसंबर को ही अपने सभी प्री-पेड प्लान अपडेट किए थे जिसके बाद 365 दिनों की वैधता वाला प्लान 2,545 रुपये में पेश किया गया। इस प्लान के साथ ग्राहकों को 336 दिनों की वैधता मिल रही थी, लेकिन हैप्पी न्यू ईयर ऑफर के तहत इस प्लान की वैधता 365 दिन कर दी गई है यानी इस प्लान की वैधता 29 दिन बढ़ाई गई है। Jio का यह ऑफर सीमित समय के लिए है, हालांकि इस प्लान को रिचार्ज कराने की आखिरी तारीख कब है, इसके बारे में कंपनी ने कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है, लेकिन टेलीकॉमटॉक की रिपोर्ट के मुताबिक यह प्लान 2 जनवरी 2022 तक ही उपलब्ध रहेगा।

    विज्ञापन

    Jio के 2,545 रुपये वाले प्लान के फायदे

    जियो के इस लंबी वैधता वाले प्री-पेड प्लान में रोज 1.5 जीबी डाटा मिलता है। इसके अलावा इस प्लान में रोज 100 SMS भी मिलते हैं। इस प्लान में सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ JioTV, JioCinema, JioSecurity और JioCloud का भी सब्सक्रिप्शन मिलेगा। जो लोग लंबी वैधता वाले प्लान की तलाश में हैं उनके लिए यह बेस्ट प्लान साबित होगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    जियो का 1 रुपये वाला प्लान

    रिलायंस जियो ने इस महीने की शुरुआत में एक रुपये का एक प्लान पेश किया था जिसे लेकर काफी चर्चा थी। इस प्लान को पहले एक महीने की वैधता के साथ पेश किया गया था लेकिन जब लोग ज्यादा रिचार्ज कराने लगे तो इसकी वैधता एक दिन की कर दी गई। अब जियो के 1 रुपये वाले प्लान में 1 एमबी डाटा मिलता है और एक दिन की वैधता मिलती है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें