Xiaomi: Redmi 11 5G मोबाइल जल्द होगा लॉन्च, कीमत से लेकर फीचर्स तक हुई लीक, शानदार है बैटरी बैकअप

संजीव कुमार झा
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीसंजीव कुमार झा
Sun, 29 May 2022 12:15 PM IST
सार

Redmi 11 5G स्मार्टफोन जबरदस्त फीचर के साथ आएगा और इसकी कीमत भी 14 हजार से कम है। इसकी बैटरी बैकअप भी शानदार है।

विज्ञापन
Redmi 11 5G Launch in June 2022 Check Xiamoi 11 5G Expected Price Camera and Specifications Details in Hindi
Redmi Mobile

    विस्तार

    रेडमी जल्द ही अपना लेटेस्ट स्मार्टफोन Redmi 11 5G लॉन्च कर सकती है। कंपनी का नया फोन अफोर्डेबल प्राइस पर उपलब्ध होगा। इस लेटेस्ट स्मार्टफोन के जून में लॉन्च होने की संभावना है। यह Redmi 10 के सक्सेसर के रूप में आएगा।

    जानिए कीमत से लेकर सभी फीचर्स

    यह लेटेस्ट स्मार्टफोन ब्रांड की नंबर सीरीज में पहला डिवाइस होगा जो कि 5G कनेक्टिविटी फीचर के साथ आएगा। इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 700 प्रोसेसर लगाया गया है। इसकी कीमत 13 हजार रुपये से अधिक और 14 हजार रुपये से कम होगी।

    विज्ञापन

    बैटरी बैकअप भी जबरदस्त

    इस स्मार्टफोन का बैटरी बैकअप भी शानदार है। इस स्मार्टफोन में 5000mAh की बैटरी और 18W की फास्ट चार्जिंग दी जा सकती है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    कैमरा और डिस्पले

    Redmi 11 5G में भी हमें MIUI देखने को मिलेगा। स्मार्टफोन में 6.58-inch का Full HD+ LCD डिस्प्ले मिलेगा, जो 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ काम कर सकता है। इस डिवाइस में डुअल रियर कैमरा इंस्टॉल किया मिल सकता है, जिसका प्राइमरी कैमरा लेंस 50 मेगा पिक्सल का होगा। वहीं दूसरा लेंस 2 मेगा पिक्सल का दिया जा सकता है। डिवाइस 5 मेगा पिक्सल के फ्रंट कैमरा के साथ आएगा।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें