रियलमी फोटोग्राफी कॉन्टेस्ट 2022: विजेता को मिलेगा 7,58,840 रुपये का इनाम, ऐसे करें अप्लाई
इस कॉन्टेस्ट के तहत कुल 15 विजेता चुने जाएंगे जिनमें से तीन ग्रांड प्राइज, चार थीम अवार्ड और आठ एक्सिलेंस अवार्ड के लिए होंगे। ग्रांड प्राइज कैटेगरी में पहला स्थान पाने वाले को 5,000 डॉलर यानी करीब 3,79,420 रुपये के साथ realme GT 2 Pro मिलेगा।

विस्तार
रियलमी ने रियलमी ग्लोबल फोटोग्राफी कॉन्टेस्ट 2022 (realme Global Photography Contest 2022) का एलान कर दिया है। रियलमी ग्लोबल फोटोग्राफी कॉन्टेस्ट 2022 की शुरुआत 31 मार्च 2022 से हो गई है जो कि 18 जून तक चलेगी। इस कॉन्टेस्ट में realme GT 2 Pro, realme Buds Air 3 और 10,000 डॉलर यानी करीब 7,58,840 रुपये इनाम के तौर पर मिलेंगे।
इस कॉन्टेस्ट की शर्त यह है कि यदि आपके पास रियलमी का स्मार्टफोन है, तब ही आप इसमें शामिल हो सकते हैं। इस कॉन्टेस्ट का थीम स्ट्रीट (Street), पोट्रेट (Portrait), लैंडस्केप (Landscapes) और क्रिएटिव (Creative) है। इस कॉन्टेस्ट में हिस्सा लेने वाले सभी प्रतिभागी को एक ई-सर्टिफिकेट मिलेगा और उनके द्वारा क्लिक की गई तस्वीरों को रियलमी अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर करेगी।
रियलमी ग्लोबल फोटोग्राफी कॉन्टेस्ट 2022 के इनाम
इस कॉन्टेस्ट के तहत कुल 15 विजेता चुने जाएंगे जिनमें से तीन ग्रांड प्राइज, चार थीम अवार्ड और आठ एक्सिलेंस अवार्ड के लिए होंगे। ग्रांड प्राइज कैटेगरी में पहला स्थान पाने वाले को 5,000 डॉलर यानी करीब 3,79,420 रुपये के साथ realme GT 2 Pro मिलेगा।
दूसरे स्थान वाले को 3,000 डॉलर यानी करीब 2,27,652 रुपये के साथ realme GT 2 Pro मिलेगा और तीसरे नंबर पर आने वाले को 2,000 डॉलर 1,51,768 रुपये + realme GT 2 Pro मिलेगा। विजेता के नाम की घोषणा 5 जून को होगी। आपhttps://c.realme.com/global/gallery/shot-on-realme2022पर जाकर कॉन्टेस्ट में हिस्सा ले सकते हैं। विजेता को एक साल तक कंपनी अपने असोसिएट फोटोग्राफर्स के तौर पर अपॉइंट करके फोटोग्राफी वर्कशॉप चलाने का भी मौका देगी।