19 अप्रैल को Realme 3 Pro के प्री-ऑर्डर होंगे शुरू, 22 अप्रैल को है लांचिंग

Bani Kalra
टेक डेस्क, अमर उजालाBani Kalra
Wed, 17 Apr 2019 05:21 PM IST
विज्ञापन
Realme 3 Pro blind pre-orders begin on April 19th, read specifications and features
Realme 3 Pro Pre Orders

    Realme को आज किसी पहचान की जरूरत नहीं है। कंपनी 22 अप्रैल को अपना नया स्मार्टफोन Realme 3 Pro को लॉन्च करने जा रही है। कंपनी के इस स्मार्टफोन के कई टीजर्स पेश कर चुकी है, जिसमे इस फोन के कई फीचर्स के बारे में खुलासा हुआ है। कंपनी के मुताबिक Realme 3 Pro के लिए 19 अप्रैल से ब्लाइंड प्री-ऑडर्स ऑर्डर्स एक्सेप्ट किए जाएंगे। आइये ज्यादा जानते हैं ब्लाइंड ऑडर्स क्या होता है...

    ब्लाइंड ऑडर्स का मतलब होता है, पूरी जानकारी बिना ही मोबाइल फोन को ऑर्डर करना। वैसे इस तरह की टेक्निक ग्राहकों को लुभाती जरूर है और यह इस बात को भी दर्शाती है कि कंपनी को अपने प्रोडक्ट पर भरोसा है।

    विज्ञापन

    Realme 3 Pro के लिए 19 अप्रैल से प्री-बुकिंग शुरू होगी। वहीं 22 अप्रैल को दिल्ली में होने वाले एक इवेंट में इसे लांच किया जायेगा। माना जा रहा है कि कंपनी Realme 3 Pro के साथ ही Realme C2 को भी लांच कर सकती है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    सोशल मीडिया पर Realme 3 Pro के कुछ स्पेसिफिकेशंस लीक हो चुके हैं। सोर्स के मुताबिक इस फोन में 6.3 इंच का HD+ ड्यूड्रॉप डिस्प्ले देखने को मिल सकता है। साथ ही, यह फोन VOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आ सकता है। परफॉरमेंस के लिए इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर मिल सकता है। वही इसमें सोनी IMX519 सेंसर दिया जा सकता है। फोन की कीमत के बारे फिलहाल कोई जानकारी नहीं मिली है।

    Realme C2 हो सकता है लॉन्च 

    Realme 3 Pro
    Realme 3 Pro

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक Realme 3 Pro के साथ ही Realme C2 को भी लॉन्च किया जा सकता है। इस फोन के संभावित स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो इसमें ड्यूल कैमरा सेटअप मिल सकता है, जोकि 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी और 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर होगा। इसमें 4,000 mAh की बैटरी मिल सकती है। इस स्मार्टफोन की अनुमानित कीमत 8000 रुपये के आस पास रखी जा सकती है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें