Qualcomm ने पेश किया Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर, Oppo इसके साथ लॉन्च करेगा पहला फोन
Snapdragon 8 Gen 1 को लेकर दावा है कि यह स्नैपड्रैगन 888 की तुलना में 4 गुना फास्ट होगा। इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का भी सपोर्ट है। ग्राफिक्स के मामले में यह 30 फीसदी फास्ट होगा। इसके अलावा यह 25 फीसदी अधिक पावर सेव करेगा।

विस्तार
प्रमुख चिपसेट निर्माता कंपनी Qualcomm ने अपना नया प्रोसेसर Snapdragon 8 Gen 1 लॉन्च कर दिया है। इसकी लॉन्चिंग एनुअल स्नैपड्रैगन टेक समिट में हुई। स्नैपड्रैगन 8 Gen 1 एक 5जी प्रोसेसर है जो कि एंड्रॉयड डिवाइस के लिए है। यह क्वॉलकॉम का पहला प्रोसेसर है जिसे स्नैपड्रैगन की ब्रांडिंग के साथ पेश किया गया है।
Snapdragon 8 Gen 1 को लेकर दावा है कि यह स्नैपड्रैगन 888 की तुलना में 4 गुना फास्ट होगा। इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का भी सपोर्ट है। ग्राफिक्स के मामले में यह 30 फीसदी फास्ट होगा। इसके अलावा यह 25 फीसदी अधिक पावर सेव करेगा। स्नैपड्रैगन 8 Gen 1 को लेकर दावा है कि 5G मोडेम RF सॉल्यूशन वाला दुनिया का पहला प्रोसेसर है जिसके साथ 10 गीगाबाइट की स्पीड मिलेगी।
स्नैपड्रैगन Snapdragon 8 Gen 1 के साथ ओप्पो लॉन्च करेगा पहला फोन
ओप्पो ने कहा है कि स्नैपड्रैगन Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर के साथ पहला प्रीमियम स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। इस प्रोसेसर के साथ ओप्पो का पहला फोन 2022 की पहली तिमाही में लॉन्च होगा। इसके अलावा स्नैपड्रैगन Snapdragon 8 Gen 1 के साथ Black Shark, Honor, iQoo, Motorola, Nubia, OnePlus, Oppo, Realme, Redmi, Sharp, Sony, Vivo, Xiaomi और ZTE जैसी कंपनियों के फोन में भी यह प्रोसेसर देखने को मिलेगा।
Snapdragon 8 Gen 1 की स्पेसिफिकेशन
Snapdragon 8 Gen 1 7वीं जेनरेशन Qualcomm AI इंजन से लैस है जिसे लेकर कहा जा रहा है कि इसकी मेमोरी शेयरिंग दोगुना अधिक है। नए प्रोसेसर को 4 नैनोमीटर प्रोसेस पर तैयार किया गया है। बता दें कि पिछले साल लॉन्च हुए स्नैपड्रैगन 888 को 5 नैनोमीटर प्रोसेस पर तैयार किया गया था। इसके सीपीयू और जीपीयू के बारे में कंपनी ने जानकारी नहीं दी है।