OpenAI ने लॉन्च किया Sora 2: अब खुद बनें अपनी वीडियो के स्टार, सिर्फ टेक्स्ट लिखकर बनाएं पूरी फिल्म

नीतीश कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीनीतीश कुमार
Wed, 01 Oct 2025 04:34 PM IST
सार

OpenAI ने अपने नए AI वीडियो क्रिएशन मॉडल Sora 2 को लॉन्च कर दिया है। यह केवल टेक्स्ट से वीडियो बनाने की सुविधा ही नहीं देता, बल्कि इसमें आया नया cameo फीचर यूजर्स को अपनी ही आवाज और चेहरे के साथ वीडियो में स्टार बनने का मौका देता है।

विज्ञापन
openai sora 2 launch ai video app cameo feature film making short video
OpenAI ने लॉन्च किया नया वीडियो जनरेशन टूल - फोटो : OpenAI

    विस्तार

    OpenAI ने लंबे इंतजार के बाद Sora 2 पेश किया है। यह अपने पहले वर्जन से कहीं आगे है। नए मॉडल में वीडियो की रियलिज्म और ऑडियो क्वालिटी को बेहतर बनाया गया है। बैकग्राउंड साउंड और डायलॉग अब वीडियो के साथ सिंक रहते हैं और पहले की तरह अजीब ढंग से तैरते नहीं दिखते। साथ ही, यह अब फिजिक्स से जुड़े भ्रमों में आसानी से फंसता नहीं और सीन्स में छोटी से छोटी डिटेल्स को भी बनाए रखता है।

    सबसे बड़ा आकर्षण Cameo फीचर

    Sora 2 का सबसे चर्चित अपग्रेड इसका नया cameo फीचर है। इसके जरिए यूजर्स न केवल वीडियो बना सकते हैं बल्कि खुद को उसमें डाल भी सकते हैं। इसके लिए बस आपको अपना छोटा सा वीडियो अपलोड करना होगा, जिसमें आप बोलते और हिलते-डुलते नजर आएं। इसके बाद यह टेम्पलेट किसी भी Sora प्रोडक्शन में आपकी आवाज और लुक को शामिल कर देगा।

    विज्ञापन

    TikTok जैसा मिलेगा अनुभव

    OpenAI ने Sora 2 को केवल एक टूल नहीं बल्कि सोशल मीडिया एप की तरह लॉन्च किया है। iOS पर उपलब्ध यह एप इनवाइट-ओनली है और इसका इंटरफेस TikTok जैसा है। इसमें यूजर्स को पर्सनलाइज़्ड फीड, दूसरों के वीडियो को रीमिक्स करने का मौका और टेक्स्ट प्रॉम्प्ट्स या स्टाइल्स से नए वीडियो बनाने की सुविधा मिलेगी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    फिल्मी स्टाइल में बना सकता है वीडियो
    फिल्मी स्टाइल में बना सकता है वीडियो - फोटो : OpenAI

    डीपफेक से बचने के लिए सुरक्षा और नियम

    Deepfake और गलत सूचनाओं को लेकर OpenAI ने खास कदम उठाए हैं। Cameo फीचर केवल ऑप्ट-इन और आइडेंटिटी वेरिफिकेशन के बाद ही काम करता है। आपकी पहचान वाले सभी वीडियो केवल आप ही देख सकते हैं और चाहें तो उनकी एक्सेस सीमित या रद्द की जा सकती है। मॉडरेटर टीम कंटेंट की समीक्षा करेगी और फ्लैग्ड वीडियो को हटाएगी। माइनर्स (नाबालिगों) के लिए कड़े नियम, जैसे अतिरिक्त प्रतिबंध और डेली लिमिट्स रखी गई हैं ताकि उनकी लत न लगे।

    क्या कर सकती है Sora-2?

    OpenAI ने अब तक Sora को प्रोफेशनल उपयोग तक सीमित रखा था, लेकिन बढ़ती प्रतियोगिता (Google का Veo, Runway का वीडियो मेकर, और Meta का Vibes) को देखते हुए कंपनी अब इसे सोशल मीडिया पर लाने की कोशिश कर रही है। इसका मकसद न सिर्फ फिल्ममेकर्स बल्कि आम लोगों तक पहुंच बनाना है। चाहे कोई बिना बजट के शॉर्ट फिल्म बनाना चाहे या फिर बस एक मजेदार वीडियो जिसमें वह उड़ता हुआ दिखाई दे।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें