ChatGPT: अब आकर्षक अंदाज में शेयर होंगी चैट, OpenAI ला रहा कलरफुल प्रीव्यू कार्ड्स और स्मार्ट स्क्रीनशॉट फीचर
ChatGPT New Share Feature Update:
ओपनएआई अब अपने चैटजीपीटी के शेयरिंग फीचर को और भी मजेदार बनाने की तैयारी में है। कंपनी जल्द ही यूजर्स के लिए कलरफुल प्रीव्यू कार्ड्स लाने वाली है। आइए जानते है यह फीचर कैसे काम करेगा?

विस्तार
OpenAI ChatGPT Colorful Preview Cards:
आज कल एक नया ट्रेंड देखने को मिल रहा है। लोग सोशलमीडिया पर अपनी और चैटजीपीटी की बातें शेयर कर रहे हैं, तो अगर आप भी अपने दोस्तो से या ऑनलाइन चैटजीपीटी की बाते शेयर करते हैं, तो आपके लिए यह फीचर काफी मजेदार हो सकता है।
OpenAI अपने यूजर्स के अनुभव को और ज्यादा बेहतर बनाने के लिए ChatGPT के शेयरिंग सिस्टम में बड़ा बदलाव करने जा रहा है। अब आपकी चैट्स किसी बोरिंग लिंक की तरह नहीं, बल्कि बेहद आकर्षक और रंगीन कार्ड्स के रूप में शेयर होंगी। एंड्रॉइड अथॉरिटी की एक हालिया रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी एप के अंदर कई नई और स्मार्ट सुविधाएं विकसित कर रही है, जो विभिन्न एप्स और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर चैटजीपीटी चैट्स को शेयर करना बहुत आसान और विजुअली शानदार बना देंगी।
लिंक खोलने का होगा झंझट खत्म
- एक सिंपल और क्लासी सफेद कार्ड (White Card)।
- दो बेहद आकर्षक और रंगीन कार्ड (Colorful Cards)।
आ रहा है नया स्मार्ट स्क्रीनशॉट शेयरिंग फीचर
- लिंक के साथ स्क्रीनशॉट: यूजर्स स्क्रीनशॉट के साथ-साथ पूरी चैट का वेब लिंक भी एक साथ भेज सकेंगे।
- सिर्फ स्क्रीनशॉट: पूरा लिंक शेयर किए बिना केवल स्क्रीनशॉट को ही एक बेहतर और व्यवस्थित तरीके से सीधे लेने और भेजने का विकल्प मिलेगा।
सोशल मीडिया पर शेयरिंग होगी आसान
अगर ये फीचर्स रोलआउट होते हैं, तो यूजर्स व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम, एक्स, टेलीग्राम और फेसबुक जैसे प्लेटफॉर्म्स पर चैटजीपीटी चैट्स को ज्यादा बेहतर तरीके से शेयर कर पाएंगे। कलरफुल कार्ड्स और स्मार्ट प्रीव्यू सोशल मीडिया एंगेजमेंट को भी बढ़ा सकते हैं।
अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं
हालांकि ये सभी फीचर्स तकनीकी रिपोर्ट्स में देखे गए हैं, लेकिन ओपनएआई की तरफ से अभी तक इनकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है और न ही इसकी कोई फिक्स रोलआउट डेट सामने आई है। चूंकि ये फीचर्स अभी डेवलपमेंट फेज में हैं, इसलिए उम्मीद की जा रही है कि आने वाले कुछ हफ्तों में इन्हें बीटा टेस्टर्स और फिर आम यूजर्स के लिए जारी किया जा सकता है।