OpenAI: ओपनएआई का बड़ा तोहफा! भारतीय यूजर्स को एक साल तक फ्री मिलेगा ChatGPT Go सब्सक्रिप्शन

नीतीश कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीनीतीश कुमार
Tue, 28 Oct 2025 11:23 AM IST
सार

OpenAI ने भारत के यूजर्स के लिए एक खास ऑफर की घोषणा की है। कंपनी 4 नवंबर से चैटजीपीटी गो सब्सक्रिप्शन को एक साल के लिए बिल्कुल मुफ्त देने जा रही है।

विज्ञापन
openai chatgpt go free for one year india users
चैटजीपीटी - फोटो : Social Media

    विस्तार

    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कंपनी OpenAI ने भारतीय यूज़र्स के लिए एक बड़ा एलान किया है। कंपनी ने कहा है कि 4 नवंबर से शुरू होने वाले लिमिटेड-टाइम प्रमोशन के तहत ChatGPT Go को भारत में एक साल तक मुफ्त उपलब्ध कराया जाएगा। यह कदम OpenAI के भारत में आयोजित होने वाले पहले डेवलपर्स डे इवेंट के मौके पर उठाया गया है, जो बेंगलुरु में आयोजित होगा।

    क्या है चैटजीपीटी गो?

    ChatGPT Go ओपनएआई का नया सब्सक्रिप्शन प्लान है, जो यूज़र्स को ज्यादा मैसेज लिमिट, इमेज जनरेशन और फाइल अपलोड जैसी एडवांस सुविधाएं देता है। इसे भारत में अगस्त 2024 में लॉन्च किया गया था, ताकि ज्यादा लोग किफायती दाम पर ChatGPT की हाई-एंड सुविधाओं का लाभ ले सकें। लॉन्च के पहले महीने में ही भारत में पेड ChatGPT सब्सक्राइबर्स की संख्या दोगुनी हो गई थी।

    विज्ञापन

    भारत में तेजी से बढ़ रहा है AI का यूज

    OpenAI के मुताबिक, भारत अब ChatGPT के लिए दूसरा सबसे बड़ा और सबसे तेजी से बढ़ता हुआ मार्केट है। लाखों भारतीय यूजर्स, जिनमें डेवलपर्स, स्टूडेंट्स और प्रोफेशनल्स शामिल हैं, रोजाना ChatGPT का इस्तेमाल कर रहे हैं। OpenAI का कहना है कि यह प्रमोशन उसके इंडिया फर्स्ट कमिटमेंट का हिस्सा है और यह भारत सरकार की इंडिया एआई मिशन पहल को भी मजबूती देगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    कौन उठा पाएगा ऑफर का फायदा?

    जो भी यूजर्स 4 नवंबर से शुरू होने वाले प्रमोशनल पीरियड में ChatGPT Go के लिए साइन अप करेंगे, उन्हें यह सर्विस एक साल तक मुफ्त मिलेगी। दिलचस्प बात यह है कि जो यूजर्स पहले से ChatGPT Go के सब्सक्राइबर हैं, वे भी इस 12 महीने की फ्री स्कीम का फायदा उठा पाएंगे।

    OpenAI के वाइस प्रेसिडेंट और ChatGPT के हेड निक टरली ने कहा, “भारत में यूजर्स की क्रिएटिविटी और ChatGPT Go को अपनाने की गति बेहद प्रेरणादायक रही है। डेवलपर डे इवेंट से पहले हम चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा लोग एडवांस AI का अनुभव मुफ्त में कर सकें।”

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें