आंख खोलने वाली रिपोर्ट: पढ़ने के लिए सिर्फ 3% लोग ही कर रहे इंटरनेट का इस्तेमाल, बाकी सब देख रहे Reels

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 17 Jan 2025 11:16 AM IST
सार

भारतीय इंटरनेट उपयोगकर्ता औसतन प्रतिदिन 90 मिनट ऑनलाइन बिताते हैं, जिसमें शहरी उपयोगकर्ता ग्रामीण उपयोगकर्ताओं की तुलना में थोड़ा अधिक समय ऑनलाइन रहते हैं। रिपोर्ट इस बात पर भी जोर देती है कि डिजिटल युग में शैक्षिक अंतर को पाटने के लिए ऑनलाइन लर्निंग को अधिक अपनाने की आवश्यकता है।

विज्ञापन
Online learning least popular OTT content most accessed by internet users in India
internet users in India - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    इंटरनेट एंड मोबाइल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (IAMAI) और कांतार की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि भारत में ऑनलाइन लर्निंग इंटरनेट उपयोगकर्ताओं के बीच सबसे कम लोकप्रिय गतिविधि है यानी ऑनलाइन लर्निंग के लिए इंटरनेट का इस्तेमाल बहुत ही कम हो रहा है। रिपोर्ट के आंकड़ों के अनुसार देश में केवल 3 प्रतिशत इंटरनेट उपयोगकर्ता ऑनलाइन लर्निंग प्लेटफॉर्म का उपयोग कर रहे हैं। इसके विपरीत ओटीटी वीडियो और म्यूजिक, ऑनलाइन संचार और सोशल मीडिया पर अपना इंटरनेट और समय दोनों खर्च कर रहे हैं।

    शहर और ग्रामीण दोनों में ओटीटी वीडियो और म्यूजिक कंटेंट का उपयोग, ऑनलाइन संचार (जैसे चैट, ईमेल, और कॉल) और सोशल मीडिया का इस्तेमाल सबसे ज्यादा हो रहा है। रिपोर्ट के अनुसार, ऑनलाइन लर्निंग में शैक्षिक संसाधनों का उपयोग, स्कूल या कॉलेज कक्षाओं में भाग लेना और ऑनलाइन प्लेटफार्मों या एप्स के माध्यम से कौशल विकास कार्यक्रम शामिल हैं, हालांकि इंटरनेट यूजर्स की संख्या में वृद्धि हुई है, ऑनलाइन लर्निंग में कमी लगातार बढ़ रही है।

    विज्ञापन
    • संचार के लिए इंटरनेट का उपयोग:75 प्रतिशत उपयोगकर्ता चैटिंग, ईमेलिंग, या कॉल करने जैसे संचार उद्देश्यों के लिए इंटरनेट का उपयोग करते हैं।
    • सोशल मीडिया:74 प्रतिशत उपयोगकर्ता फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप जैसे प्लेटफार्मों पर सक्रिय हैं।
    • ऑनलाइन गेमिंग:54 प्रतिशत उपयोगकर्ता ऑनलाइन गेमिंग में रुचि रखते हैं।
    • ओटीटी सामग्री:वीडियो, संगीत और पॉडकास्ट जैसे ऑडियो और वीडियो सामग्री का उपयोग सबसे अधिक है। उपयोगकर्ता यूट्यूब, हॉटस्टार, अमेजन प्राइम वीडियो, और गाना जैसे प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीमिंग करते हैं।
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें