OnePlus 7 के लॉन्च के साथ बंद हो सकती है OnePlus 6T की बिक्री, जानिये

Bani Kalra
टेक डेस्क, अमर उजालाBani Kalra
Thu, 25 Apr 2019 09:55 AM IST
विज्ञापन
oneplus 6t may discontinue after oneplus 7 launch in india
oneplus 6t

    भारत में 14 मई 2019 को OnePlus 7 और 7 Pro लांच होने जा रहे है। वैसे हम सभी जानते हैं कि जब भी OnePlus का कोई नया स्मार्टफोन लॉन्च होता है तो पुराने मॉडल को बंद कर दिया जाता है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि कंपनी पिछले साल लांच हुए OnePlus 6T की बिक्री बंद कर सकती है।

    अगर आप इन दिनों OnePlus 6T खरीदने का मन बना रहे हैं तो जल्दी कीजिये क्योकि इस फोन पर इन दिनों कई अच्छे ऑफर्स मिल रहे हैं। OnePlus 6T के 6 जीबी रैम और 128जीबी इंटरनल स्टोरेज वाले वेरियंट को को हाल ही में 34,999 रुपये में उपलब्ध कराया गया था और जब ये फोन लांच हुआ था तब इसकी कीमत 37,999 रुपये थी। कंपनी अपने नए स्मार्टफोन के लांच की तैयारी में है। ऐसे में अगर आपको OnePlus 6T कुछ अच्छे ऑफर्स के साथ फिर से मिले तो आप इसे खरीद सकते हैं।

    विज्ञापन

    OnePlus 7 और 7Pro को 14 मई को बेंगलुरु में लांच करेगी लीक। हुई जानकारी के मुताबिक OnePlus 7 Pro में 6.7 इंच का डिस्प्ले दिया जाएगा और इसका रिफ्रेश रेट 90Hz होगा। इसके अलावा यह फोन तीन वैरिएंट्स- 6GB/ 128GB, 8GB/ 256GB, और 12GB/ 256GB में आएगा। परफॉरमेंस के लिए इसमें स्नैपड्रैगन 855 दिया जाएगा। फोटोग्राफी के लिए इसमें 48MP प्राइमरी कैमरा, 8MP टेलीफोटो लेंस के साथ 3X जूम और 16MP वाइड-एंगल लेंस मौजूद होगा। इसमें भी इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर होगा। इसके अलावा इसमें 4000mAh की बैटरी दी जाएगी। वही बात Oneplus 7 की करें तो Pro के मुकाबले इसमें कुछ फीचर्स कम होंगे जैसे इसमें 5G सपोर्ट, 30W Warp चार्ज और 90Hz डिस्प्ले नहीं मिलेगा। इसमें 6.4 इंच का डिस्प्ले दिया जाएगा। मन जा रहा है कि इसमें 48MP का प्राइमरी कैमरा और 5MP का डेप्थ सेंसर दिया जा सकता है। वही परफॉरमेंस के लिए इसमें स्नैपड्रैगन 855 होगा। फोन में 3700mAh होगी जोकि 20W चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगी। Oneplus 7 फुल-स्क्रीन डिस्प्ले और पॉप-आप सेल्फी कैमरा के साथ आ सकता है। कीमत की बात करें तो माना जा रहा है कि

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    कहा जा रहा है कि OnePlus 7 की कीमत OnePlus 6T आसपास ही रखी जा सकती है। हालांकि इस फोन के अपग्रेडेड वेरियंट यानी कि OnePlus 7 Pro की कीमत ज्यादा होने की उम्मीद है।

    ऐसे पायें एंट्री वाउचर

    oneplus 6t
    oneplus 6t

    14 मई को बेंगलुरु के International Exhibition Centre में रात 8:15 पर कंपनी OnePlus 7 को लांच करेगी। इस लांच इवेंट के लिए कंपनी एंट्री वाउचर भी उपलब्ध करा रही है। 25 अप्रैल को सुबह 10 बजे से oneplus.in से इस वाउचर को खरीदा जा सकता है। आपको बता दें कि 14 मई को ही कंपनी भारत के अलावा यूरोप और अमेरिका में भी OnePlus 7 को लांच करेगी। कंपनी ने ऐमजॉन इंडिया पर 'नोटिफाइ मी' ऑप्शन के साथ OnePlus 7 के लिए एक डेडिकेटेड पेज भी लाइव कर दिया गया है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें