जानकारी: स्मार्टफोन ब्रांड की संख्या लगातार हो रही कम, मार्केट से गायब हो गईं ये तीन भारतीय कंपनियां

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 26 Sep 2023 02:36 PM IST
सार

2017 में पूरी दुनिया में मोबाइल ब्रांड्स की संख्या 700 थी जो कि अब 250 रह गई है। इस अवधि में Microsoft Lumia, BlackBerry और LG के अलावा Micromax, Intex और Karbonn जैसे घरेलू ब्रांड्स भी मार्केट से गायब हुए हैं।

Number of active smartphone brands falls to 250 from over 700 in 5 Years
micromax intex karbon - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    आज बाजार में हर दिन नए-नए फोन लॉन्च हो रहे हैं। मार्केट में कुछ नए स्मार्टफोन ब्रांड्स भी आए हैं, लेकिन समय के साथ इनकी संख्या में कमी देखने को मिल रही है। इस वक्त ग्लोबल स्मार्टफोन मार्केट बुरे दौर से गुजर रहा है। एक ताजा रिपोर्ट में दावा किया ज रहा है कि पिछले पांच वर्षों में एक्टिव स्मार्टफोन ब्रांड्स की संख्या आधी रह गई है।

    स्मार्टफोन की सेल ट्रैक करने वाली कंपनी काउंटरप्वाइंट ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि 2017 में पूरी दुनिया में मोबाइल ब्रांड्स की संख्या 700 थी जो कि अब 250 रह गई है। इस अवधि में Microsoft Lumia, BlackBerry और LG के अलावा Micromax, Intex और Karbonn जैसे घरेलू ब्रांड्स भी मार्केट से गायब हुए हैं।

    जानकारी: स्मार्टफोन ब्रांड की संख्या लगातार हो रही कम, मार्केट से गायब हो गईं ये तीन भारतीय कंपनियां

    रिपोर्ट के मुताबिक जानकार यूजर्स, बेहतर डिवाइस क्वालिटी, लंबी रिप्लेसमेंट अवधि, कम कीमत की मांग के कारण ब्रांड्स मार्केट से गायब हो रहे हैं। इसके अलावा 4जी से 5जी में स्थानांतरण भी एक कारण है। Micromax जैसी कंपनी कभी भारत और बांग्लादेश में राज करती थी लेकिन आज इसका मार्केट शेयर बहुत ही कम हो गया है।

    घरेलू कंपनियां क्यों हुईं फेल?

    घरेलू कंपनियों के फेल होने के पीछे कई कारण हैं जैसे मार्केट की मांग के मुताबिक प्रोडक्ट ना देना। इसके अलावा डिजाइन, बेहतर स्पेसिफिकेशन और इकोसिस्टम भी बड़ा कारण बना है। Xiaomi, Oppo और Vivo जैसी कंपनियों ने आकर्षक कीमत पर अच्छे फोन दिए जो कि घरेलू कंपनियों के लिए बहुत मुश्किल था। इसके अलावा महामारी में पार्ट्स के आयात में भी परेशानी हुई।

    और पढ़ें...