अब गूगल पे ऐप से खरीदें 24 कैरेट सोना, MMTC-PAMP से हुई साझेदारी

प्रदीप पांडे
भाषा, नई दिल्लीप्रदीप पांडे
Fri, 12 Apr 2019 01:14 PM IST
विज्ञापन
Now you can buy and sell Gold from Google Pay App, Google partnered With MMTC-PAMP
google pay gold

    प्रौद्योगिकी क्षेत्र की दिग्गज कंपनी गूगल ने स्वर्ण कारोबार कंपनी एमएमटीसी-पीएएमपी के साथ गठजोड़ किया है। इससे तहत उसने गूगल पे उपयोग करने वालों को ऐप के जरिये सोना खरीदने-बेचने की सुविधा उपलब्ध कराई है। इस प्रकार की सेवा पेटीएम, मोबीक्विक और फोन पे पहले से दे रही है। गूगल ने एक बयान में कहा कि देश के एकमात्र एलबीएमए मान्यता प्राप्त स्वर्ण रिफाइनरी कंपनी के साथ इस भागीदारी के जरिये गूगल पे का उपयोग करने वाले 99.99 प्रतिशत शुद्धता वाले 24 कैरेट सोना खरीद सकते हैं।

    गूगल पे इंडिया के निदेशक (उत्पाद प्रबंधन) अंबरीश कनघे ने कहा, ‘‘भारतीय संस्कृति और परंपरा में सोना काफी मायने रखता है। यह भारत को दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा स्वर्ण उपभोक्ता देश बनाता है। भारतीय अक्षय तृतीय, धनतेरस या दिवाली के मौके पर सोना खरीदते हैं।’’ ऐप उपयोगकर्ता कितने भी मूल्य का सोना खरीद सकते हैं और उसे एमएमटीसी-पीएएमपी सुरक्षित तिजोरी में रखेगा। उपयोगकर्ता इस सोने को कभी भी, किसी भी समय नए मूल्य पर बेच सकता है। कीमत हर मिनट अद्यतन होगी जिसे गूगल पे ऐप पर देखा जा सकेगा।

    विज्ञापन

    यह घोषणा ऐसे समय की गयी है जब एक दिन पहले ही दिल्ली उच्च न्यायालय ने रिजर्व बैंक से पूछा है कि आखिर गूगल पे कैसे बिना मंजूरी के वित्तीय लेन-देन की सुविधा दे रहा है। अदालत ने आरबीआई तथा गूगल इंडिया को नोटिस जारी किया है तथा इस मामले में उनका रुख पूछा है। बाद में गूगल के एक प्रवक्ता ने बुधवार को एक बयान में कहा कि गूगल पे सभी कानूनी जरूरतों को पूरा करता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें