अब एक ही बार में सिरी मानेगी आपकी सारी बात: iOS 27 में आ रहा है मल्टी-कमांड फीचर, जानें कैसे बदलेगा आपका अनुभव

Jagriti
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीJagriti
Wed, 01 Apr 2026 04:57 PM IST
सार

Apple Siri upgrade iOS 27 features:

आईफोन यूजर्स के लिए सिरी अब पहले से कहीं ज्यादा स्मार्ट होने वाली है। एपल सिरी के एक बड़े ओवरहॉल की तैयारी कर रहा है, जिसके बाद सिरी एक ही प्रॉम्प्ट में कई कमांड्स को प्रोसेस कर सकेगी। एक रिपोर्ट के अनुसार, 8 जून को आयोजित होने वाले WWDC 2026 में एपल इस शानदार फीचर का प्रीव्यू पेश कर सकता है।

विज्ञापन
Now Siri Obey All Your Commands at Once: Multi-Command Feature Coming iOS 27
Siri मल्टी-कमांड सपोर्ट फीचर्स - फोटो : एक्स

    विस्तार

    Siri multi-command support features

    : एपल iOS 27, iPadOS 27 और macOS 27 के साथ सिरी में मल्टी-रिक्वेस्ट क्षमता जोड़ने जा रहा है। अब यूजर्स को हर काम के लिए बार-बार हे सिरी कहने की जरूरत नहीं होगी। आप एक ही बार में मौसम पूछने, मैसेज भेजने और कैलेंडर मार्क करने जैसे काम कह पाएंगे। यह अपग्रेड सिरी को गूगल जेमिनी और चैटजीपीटी के समकक्ष खड़ा करेगा, जो लंबे समय से मल्टी-पार्ट क्वेरी हैंडल कर रहे हैं।

    iPhone Siri new updates: क्या-क्या बदलेगा सिरी में?

    एक प्रॉम्प्ट, अनेक समाधान

    फिलहाल सिरी एक समय में केवल एक ही रिक्वेस्ट सुनती है, लेकिन नए अपडेट के बाद, आप सिरी से एक बार में कई चीजें पूछ सकेंगे। जैसे सिरी, आज का मौसम बताओ, मेरी शाम की मीटिंग कैलेंडर में डालो और राहुल को मैसेज करो कि मैं लेट होऊंगा। सिरी इन तीनों कामों को बिना रुके एक ही क्रम में पूरा कर देगी।

    विज्ञापन

    iOS 27 AI keyboard testing: एप्स के साथ भी करेगा काम

    यह नया फीचर सिर्फ कमांड सुनने तक सीमित नहीं है। यह एप्स के भीतर जाकर कठिन काम भी कर सकेगा। जैसे मान लीजिए आप सिरी को एक फोटो खोलने, उसे एडिट करने और फिर किसी कॉन्टैक्ट को भेजने का निर्देश एक साथ दे सकेंगे। इसे आंतरिक रूप से वर्ल्ड नॉलेज आंसर्स कहा जा रहा है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Apple Intelligence Siri preview: प्रिव्यू टैग के साथ हो सकती है एंट्री

    एपल इन नई क्षमताओं को प्रिव्यू लेबल के तहत लॉन्च कर सकता है। इसका मतलब है कि शुरुआत में ये फीचर्स बीटा टेस्टिंग के रूप में उपलब्ध हो सकते हैं, ताकि यूजर्स के फीडबैक के आधार पर इन्हें पूरी तरह सटीक बनाया जा सके।

    एआई-असिस्टेड कीबोर्ड की टेस्टिंग

    सिरी के अलावा, एपल एक ऐसे एआई कीबोर्ड की भी टेस्टिंग कर रहा है जो आपको लिखते समय शब्दों के बेहतर विकल्प देगा। हालांकि, यह फीचर अंतिम वर्जन में शामिल होगा या नहीं, इस पर अभी फैसला होना बाकी है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें