आधी कीमत पर मिल रहा है Nokia का ये स्मार्टफोन, 50 प्रतिशत तक घटाई कीमतें

Harendra Chaudhary
टेक डेस्क, अमर उजालाHarendra Chaudhary
Mon, 08 Jul 2019 02:50 PM IST
विज्ञापन
nokia 6.1 smartphone biggest price drop in india, Now Starts at Rs. 6,999
nokia 6.1 - फोटो : AmarUjala

    नोकिया ने भारत में अपने 6.1 स्मार्टफोन की कीमतों में कटौती की है। कंपनी ने पिछले साल नोकिया 6.1 स्मार्टफोन के 3GB/32GB वेरियंट को 16,999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया था। वहीं लॉन्चिंग के दौरान इसके 4GB/64GB वेरियंट की कीमत 18,999 रुपये थी।

    वहीं नोकिया ने 6.1 की कीमतों में 50 प्रतिशत से ज्यादा की कटौती की है। नोकिया 6.1 3GB/32GB वेरियंट की कीमत कटौती के बाद 6,999 रुपये हो गई है। वहीं इसके 4GB/64GB वेरियंट की कीमत अब घट कर 9,999 रुपये हो गई है। नोकिया 6.1 एंड्रॉयड पाई पर चलता है। फोन में पीछे की फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है।

    विज्ञापन
    आधी कीमत पर मिल रहा है Nokia का ये स्मार्टफोन, 50 प्रतिशत तक घटाई कीमतें

    इस फोन की कंपनी की ऑफिशियल साइट से भी खरीदा जा सकता है। नोकिया 6.1 में स्नैपड्रैगन 630 चिपसेट दिया गया है। फोन में 5.5 इंच की फुल एचडी IPS डिस्प्ले मिलती है। फोन में कार्ल जीस का f/2.2 अपरचर वाला 16 मैगापिक्सल का मेन कैमरा मिलता है, जबकि आगे की तरफ f/2.0 अपरचर वाला 8 मैगापिक्सल का फ्रंट सेल्फी कैमरा मिलता है। फोन में 3,000mAh की बैटरी दी गई है और इसमें USB-C पोर्ट दिया गया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    इसके अलावा कंपनी यह फोन खरीदने पर नो कॉस्ट ईएमआई की ऑफर भी दे रही है। यानी कुछ चुनिंदा क्रेडिट कार्ड्स पर कंपनी 3, 6 और 9 महीने के लिए नो कॉस्ट ईएमआई का फायदा उठा सकते हैं। इससे पहले नोकिया ने मई में Nokia 8.1, Nokia 7.1, Nokia 6.1 Plus और Nokia 8 Sirocco की कीमतों में कटौती की थी।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें