Data Privacy: सरकार लाएगी नया डाटा प्राइवेसी बिल, वित्तमंत्री ने कहा- नये बिल में होगा हर चिंता का समाधान

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Wed, 07 Sep 2022 06:58 PM IST
सार

Data Privacy: दरअसल, केंद्र सरकार द्वारा 2019 में पर्सनल डाटा प्रोटेक्शन बिल-2021 लाया गया था, जिसे 3 अगस्त 2022 में प्राइवेसी एक्सपर्ट्स की भारी आलोचना के बाद वापस ले लिया गया था।

विज्ञापन
New Data Privacy Bill Will Be introduce Soon said Nirmala Sitharaman
निर्मला सीतारमण - फोटो : social media

    विस्तार

    भारत सरकार जल्द ही नया डाटा प्राइवेसी बिल पेश करने वाली है। इस बात की जानकारी बुधवार को वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने दी है। उन्होंने कहा कि हमारे पास जल्द ही नया डाटा प्राइवेसी विधेयक होगा, जिसे पर्याप्त विचार-विमर्श के बाद तैयार किया जाएगा और यह डाटा प्राइवेसी कानून के पिछले संस्करण की सभी चिंताओं को दूर करेगा। केंद्रीय सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव इस पर लगातार काम कर रहे हैं। बता दें कि वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने यह बात यूएस-इंडिया बिजनेस काउंसिल (यूएसआईबीसी) द्वारा आयोजित इंडिया आइडियाज समिट को संबोधित करते हुए कही।

    दरअसल, केंद्र सरकार द्वारा 2019 में पर्सनल डाटा प्रोटेक्शन बिल-2021 लाया गया था, जिसे 3 अगस्त 2022 में प्राइवेसी एक्सपर्ट्स की भारी आलोचना के बाद वापस ले लिया गया था। एक्सपर्ट्स की राय थी कि यह बिल डाटा प्रोटेक्शन के बजाय सरकार के पक्ष में ज्यादा है, जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने डाटा प्रोटेक्शन को फंडामेंटल राइट भी बताया था। जबकि इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय के राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने बिल को वापस लेते हुए कहा था कि सरकार इसके बदले भविष्य की चुनौतियों को देखते हुए अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार बिल का मसौदा तैयार कर इसे दौबारा सदन में लाएगी।

    विज्ञापन

    बता दें कि हाल ही में डाटा प्रोटेक्शन बिल पर केंद्रीय सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव का बयान भी आया था। साइट्रेन सेतु के दूसरे बैच को लॉन्च करने के दौरान वैष्णव ने कहा था कि सरकार डाटा संरक्षण विधेयक का नया संस्करण लाकर और प्रस्तावित डिजिटल इंडिया कानून बनाकर ऑनलाइन जगत को और जवाबदेह बनाना चाहती है। वैष्णव के अनुसार सरकार एक सप्ताह के अंदर नया टेलिकॉम विधेयक सामने लाएगी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें