Google Maps: दुनियाभर में डाउन हुआ गूगल मैप, लोगों को झेलनी पड़ी परेशानी

Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीJeet Kumar
Sat, 19 Mar 2022 07:07 AM IST
सार

गुरुवार की देर शाम भारत के समय लगभग 9:30 बजे गूगल मैप दुनियाभर के यूजर्स के लिए क्रैश हो गया।

विज्ञापन
navigation app Google Maps crashed down
Google Maps - फोटो : सोशल मीडिया

    विस्तार

    गूगल मैप लोगों की जिंदगी का हिस्सा बना गया है। अगर आप कहीं जाते हैं या जाना चाहते हैं तो एक बार जरूर गूगल मैप खोलकर लॉकेशन का पता लगाने की कोशिश करते हैं। लेकिन जब यह सुविधा डाउन हो जाए तो आप समझ ही सकते हैं, किस हद तक परेशानी हो सकती है। गुरुवार की देर शाम भारत के समय लगभग 9:30 बजे गूगल मैप दुनियाभर के यूजर्स के लिए क्रैश हो गया।

    सैकड़ों हजारों लोग अचानक एप नहीं खोल पा रहे थे

    वेबसाइट डाउन डिटेक्टर ने आज शाम गूगल मैप्स के बारे में रिपोर्ट जारी की कि उसके डाउन होने के कारण सैकड़ों हजारों लोग अचानक मैप एप को खोल नहीं पा रहे थे। इस बारे में गूगल मैप की वेबसाइट ने बयान जारी कर कहा कि सर्वर में त्रुटि आई है।

    विज्ञापन

    लोगों ने सोशल मीडिया पर नाराजगी जाहिर की

    इसके डाउन होने के साथ लोगों ने सोशल मीडिया पर नाराजगी जाहिर की। कुछ लोग इतने निराश हो गए कि उन्होंने एपल मैप्स का भी सहारा लिया। एक ने ट्वीट कर लिखा कि मैं कहीं जा रहा हूं और अचानक गूगल मैप बंद हो गया। मैं भटकने से बच गया क्योंकि मेरे पास एपल मैप है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    भारत के पास अब होना चाहिए गूगल मैप का विकल्प

    ऐसे समय में, गूगल मैप का विकल्प बनाने का भारत का प्रयास और भी महत्वपूर्ण हो जाता है। ताकि भविष्य में इस तरह की एक भी खराबी पूरे सामान्य जीवन को अस्त-व्यस्त न कर दे। वहीं गूगल मैप भारत में सबसे ज्यादा उपयोग होने एप में से एक है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें