मुंबई में भारी बारिश के बीच ओला-उबर दे रहे हैं फ्री सर्विस

amarujala.com- Presented By: प्रदीप पाण्डेय
Wed, 30 Aug 2017 10:50 AM IST
विज्ञापन
Mumbai Rains: Ola and Uber Offer Free Pool Rides
Mumbai Rain

    मुंबई में भारी बारिश के बीच ओला और उबर ने फ्री और कम कीमतों पर कैब सर्विस देने की घोषणा की है। मुंबई में 2005 के बाद ऐसी भारी बारिश इस बार हो रही है। बारिश रुकने का नाम ही नहीं ले रही है जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में ओला-उबर की फ्री और रियायती सर्विस लोगों के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है।

    ये भी पढ़ेंः LIVE: बारिश से बेहाल मुंबई, कई रूट पर शुरू हुई लोकल ट्रेनें, स्कूल-कॉलेज बंद

    उबर ने शुरू की फ्री उबरपूल राइड

    Uber
    Uber

    उबर कैब ने मुंबई में फ्री उबरपूल राइड सर्विस देने का ऐलाना किया है ताकि लोग समय कम-से-कम अपने घरों में पहुंच जाएंगे। इसके लिए कंपनी ने प्रोमो कोड MUMBAIRAINS जारी किया है। अगर आप उबर की इस फ्री सर्विस को फायजा उठाना चाहते हैं तो उबर ऐप में जाएं, बुकिंग करें और पेमेंट के ऑप्शन में जाकर प्रोमो कोड डालें। इसके बाद आप फ्री कैब सर्विस ले सकेंगे।

    विज्ञापन

    Ola ने की फ्री शटल सर्विस की घोषणा

    ola shuttle
    ola shuttle

    वहीं उबर के बाद ओला कैब ने भी पूरी मुंबई में फ्री शटल सर्विस देने की घोषणा की है। ऐसे में लोगों को फायदा होगा कि शटल में कई सारे लोग एक साथ सफर कर सकेंगे। ओला कि यह सर्विस पवई हिरानंदानी - भायंदर से पश्चिमी एक्सप्रेस राजमार्ग, बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स - भायंदर होते हुए पश्चिमी एक्सप्रेस राजमार्ग, घरेलू हवाई अड्डे होते हुए- जेएवीएलआर और फिर पूर्वी एक्सप्रेस, लोअर परेल, करी रोड - ठाणे होते हुए लालबाग परेल सेंट्रल मार्ग, गोरेगांव हब मॉल: पश्चिमी एक्सप्रेस राजमार्ग के माध्यम से वसई (Powai Hiranandani - Bhayander via Western express Highway, Bandra Kurla Complex - Bhayandar via Western express Highway, Domestic Airport - Thane side via JVLR & then Eastern Express, Lower Parel, Currey Road - Thane via Lalbaugh Parel Central Route, Goregaon Hub Mall: Vasai via Western express Highway) तक है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें