अलर्ट: इन विंडोज के लिए अब सिक्योरिटी अपडेट नहीं देगा Microsoft, देखें वर्जन की पूरी लिस्ट
गूगल ने पिछले साल अक्तूबर में कहा था कि Windows 7 और Windows 8.1 के लिए वह गूगल क्रोम ब्राउजर का सपोर्ट भी बंद कर रहा है। विंडोज 7 और विंडोज 8.1 में गूगल क्रोम का नया वर्जन भी 7 फरवरी के बाद सपोर्ट नहीं करेगा।

विस्तार
माइक्रोसॉफ्ट अपने कुछ विंडोज के लिए सिक्योरिटी और टेक्निकल सपोर्ट बंद करने वाला है। माइक्रोसॉफ्ट ने कहा है कि वह 10 जनवरी 2023 से Windows 7 और Windows 8.1 के लिए सिक्योरिटी अपडेट नहीं देगा और टेक्निकल अपडेट भी नहीं देगा। Microsoft Edge 109 कंपनी की ओर से आखिरी ब्राउजर होगा जो इन विंडोज में भी काम करेगा।
माइक्रोसॉफ्ट के इस कदम के बाद विंडोज 7 और विंडोज 8.1 को नया सिक्योरिटी अपडेट नहीं मिलेगा और ना ही टेक्निकल सपोर्ट मिलेगा। डेवलपर के लिए WebView2 का सपोर्ट भी 10 जनवरी के बाद बंद हो जाएगा। इसकी मदद से डेवलपर अपने एप को अपडेट करते हैं।
गूगल ने पिछले साल अक्तूबर में कहा था कि Windows 7 और Windows 8.1 के लिए वह गूगल क्रोम ब्राउजर का सपोर्ट भी बंद कर रहा है। विंडोज 7 और विंडोज 8.1 में गूगल क्रोम का नया वर्जन भी 7 फरवरी के बाद सपोर्ट नहीं करेगा।
सिक्योरिटी अपडेट ना मिलने के कारण Windows 8.1 और Windows 7 हैकर्स के निशाने पर रहेंगे और बग आने की आशंका हद से ज्यादा रहेगी। 2021 के अंत तक Windows 7 के यूजर्स की संख्या 100 मिलियन थी। ऐसे में इन सभी यूजर्स को अपने विंडोज को अपडेट करना होगा।
कुछ महीने पहले हुए एक सर्वे के मुताबिक दुनियाभर के विंडोज 11 के मुकाबले 27 मिलियन अधिक कंप्यूटर विंडोज Windows XP, 7 और 8 पर काम कर रहे हैं। Microsoft ने Windows 7 के यूजर्स को 2020 में ही चेतावनी दी थी।
- Best of CES 2023: नाक नहीं बजने देगा यह तकिया, हाथ से चार्ज होता है यह बैंड, देखें सभी बेस्ट प्रोडक्ट
- Redmi Note 12 Series: 200 मेगापिक्सल कैमरे के साथ भारत में लॉन्च, जानें तीनों फोन के सभी फीचर्स
- Apple Fined: एपल पर फिर लगा करोड़ों रुपये का जुर्माना, पहले आईफोन के साथ चार्जर नहीं देना पड़ा था भारी
- CES 2023: Samsung Neo QLED टीवी की नई रेंज लॉन्च, MicroLED TV का भी हुआ शोकेस, मिलेगा सोलर वाला रिमोट