अप्रवासियों को पनाह नहीं देने वाले देश को होगा नुकसान: सत्या नडेला

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Tue, 21 Jan 2020 06:26 PM IST
विज्ञापन
Microsoft CEO Satya Nadella warned countries need to support immigration
satya nadella

    माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्य नडेला ने चेतावनी देते हुए कहा कि जो देश अप्रवासियों को पनाह नहीं देगें उन्हें बड़ा नुकसान होगा और टेक्नोलॉजी सेक्टर में भी विकास नहीं होगा। नडेला ने कहा कि सभी देशों को अप्रवासियों का समर्थन करना चाहिए, हालांकि उन्होंने भारत का नाम नहीं लिया। ऐसे में उनका इशारा दुनियाभर के लिए कहा जा सकता है।

    ब्लूमबर्ग को दोवोस में दिए एक इंटरव्यू में कहा है कि हर देश अपने राष्ट्रीय हित के बारे में पुनर्विचार कर रहा है, लेकिन आपको यह भी सोचना है कि आपके देश में लोग तभी आएंगे जब आपकी पहचान एक अप्रवासी मित्र देश के रूप में होगी। उन्होंने कहा कि सरकार को अप्रवासियों को लेकर संकीर्ण सोच नहीं रखनी चाहिए।

    विज्ञापन

    इससे पहले सत्या नडेला ने नागरिकता संशोधन कानून सीएए को लेकर भारत में जारी विरोध-प्रदर्शनों को लेकर कहा था कि भारत में जो हो रहा है वह दुखःद है। इस बयान के बाद हुए बवाल के कुछ घंटों बाद नडेला ने कहा था कि प्रत्येक देश को अपनी सीमाएं निर्धारित करने, राष्ट्रीय सुरक्षा करने और इमिग्रेशन पॉलिसी बनाने का अधिकार है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    सत्या नडेला ने बजफीड के संपादक बेन स्मिथ को दिए एक इंटरव्यू में कहा था, 'मुझे अच्छा लगेगा अगर कोई बांग्लादेशी अप्रवासी भारत में इन्फोसिस का सीईओ बनता है। यह प्रेरणा की बात होनी चाहिए। अगर मैं खुद को शीशे में देखूं तो अमेरिका में जो मेरे साथ हुआ वही भारत में भी होना चाहिए।'

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें